Grah


Cancer (कर्क) 2017

Cancer कर्क कर्क राशि 2017 राशिफल

शनि इस वर्ष के आरम्भ में आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे बाद में आपकी  राशि के छठे भाव में आ जायेंगे

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि के द्वितीय भाव में और केतु आपके अष्टम स्थान में होंगे जो अगस्त में क्रमशः आपकी  राशि  में  तथा सप्तम भाव में होंगे

देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से तृतीय भाव में है जो की सितम्बर में आपकी राशि से चतुर्थ में जायेंगे |

स्वास्थ की  हिसाब से अच्छा वर्ष नहीं होगा खास तौर पर साल का अंत, कार्य में विघ्न  बाधाएं आएँगी - दुश्मन मजबूत होगा, नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="कर्क"]

कर्क राशि का चिन्ह केकडा है, जल तत्व का प्रभाव होने के कारण आप शीतल स्वाभाव के होते हैं | कर्क  राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं |  कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, जिस कारण से यह एक सौम्य राशि मानी जाती है. इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता व भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है | आप शांत स्वाभाव के और सत्य बोलने वाले होते हैं | चन्द्र का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी मीठी होती है | आप कला-प्रेमी, लोकप्रिय, बड़ी-मित्र मंडली वाले होते है | कफ प्रधान होने के कारण आप आप कल्पना-लोक में मस्त रहते हैं | स्त्रियों का सम्मान करते हैं | आप बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं | आप कम परिश्रम से जायदा फल चाहते हैं | भावनाओं के प्रभाव में बहकर बडे-बडे निर्णय ले लेना आपके लिए कोई कठिन काम नहीं है, फिर चाहे उस निर्णय का बाद में क्या प्रभाव पड़ता है, इस बात से आप उस समय अनभिज्ञ होते हैं. आप जिनके साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाते हैं उनके साथ मित्रता भी निभाते हैं. अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है परन्तु कुछ सीमित लोगों से ही ये मित्रता कर पाते है | आप श्रेष्ठ बुद्धि, कामुक, जिद्दी, आदर्शवादी, निष्ठावान तथा भोगी होते है | आप अपनी माता को अत्यधिक प्रेम करते हैं | आप अत्यंत भावुक होते हैं और एक बार जो धारणा बना लेते हैं तो उसी पर अड़े रहते हैं | भावना वश किसी गलत प्रभाव में आ जाने पर जल्दी उस से निकलना सम्भव नहीं होता | आपके स्वभाव में कल्पना शक्ति की अदभुत क्षमता होती है और जल की तरह लचीला स्वभाव भी होता है जिसमें डाला जाए वैसा ही आकार भी ले लेता है | आप में गजब की सहनशक्ति होती है जो आपको अन्य राशियों से अलग करती है |

कर्क राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

आप दवाओं और द्रव्यों का आयात, अन्वेशण और खोज, भूमि या खानों का निर्माण व विकास, जल से प्राप्त होने वाली वस्तुओं आदि, जन उपयोगी कम्पनियों में काम करके भी धन कमा सकते हैं | इसके अतिरिक्त आप नेवी में काम कर सकते हैं, दुग्ध उत्पादों से संबंधित काम कर सकते हैं, मछली उत्पादन, शहद का व्यापार, होटल व्यवसाय में कार्य करने जैसे कामों से भी जुड़ सकते हैं. चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और सफेद धातु का व्यापार भी आपके लिए उपयुक्त रहता है |

शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 2 शुभ रत्न : मोती

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

वर्ष की शुरुआत नीरस रहेगी, धीरे धीरे काम की स्पीड बढ़ेगी | अचानक होने वाले धन लाभ के योग वर्ष में कई बार आएंगे |

जुआ-सट्टा-शेयर-लाटरी इत्यादि हाई रिस्क स्थानों पर निवेश ना करें वर्ना जैसे पैसे आयेंगे उससे दुगनी स्पीड से चले जायेंगे |

आँख बंद कर के किसी पर भी विश्वास करना नुकसानदायी साबित हो सकता है |

आपकी उन्नति देख कर जलने वालों की संख्या में वृद्धि होगी, धार्मिक बनें रहें |

धार्मिक कार्यों में रूचि और निवेश से लाभ होगा |

कुल मिला कर समय को अच्छा ही कहेंगे सतर्क रहे तो इस वर्ष आपको बहुत लाभ होने वाला है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

प्रेम और वैवाहिक जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

परिवार में भाई-बहन और मित्रों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। मित्रों अथवा परिवार के साथ तीर्थयात्रा का योग भी बन रहा है |

आप किसी विशेष व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, व्यक्ति संभवतः विपरीत लिंगी होगा |

वाणी पर नियंत्रण रखें, आपकी वाणी रिश्ते खराब कर सकती है |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

स्वास्थ के लिहाज से तो वर्ष अच्छा ही है, अगस्त के बाद मानसिक तनाव और रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित परेशानी आ सकती है |

योग, प्राणायाम अथवा शारीरिक व्यायाम करने से आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे |

मैडिटेशन आपकी मानसिक एकाग्रता को बढ़ाएगा |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

शिक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने का योग है | अगस्त के बाद से आपके फोकस में गड़बड़ी हो सकती है, आप किसी विपरीत लिंगी के आकर्षण में फंस कर अपने रास्ते से भटक सकते हैं |

नौकरीपेशा लोगों के लिए अप्रैल तक का समय उतना अच्छा नहीं है, बॉस से तालमेल बिगड़ सकता है | आपका ट्रान्सफर भी किया जा सकता है या बॉस के कोप का भाजन आपको बनना पड़ सकता है |

अप्रैल के बाद से आपको लाभ मिलेगा |

सितम्बर के अंत तक एक प्रमोशन या नौकरी के बदलाव की सम्भावना बन रही है जो प्रबल है |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

चांदी के बर्तन में रखा पानी पीयें |

श्वेत वस्त्र धारण करें, काले से परहेज करें |

राहु-केतु की शांति करवाएं |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.