Grah


Libra (तुला) 2017

Libra तुला

तुला राशि 2017 राशिफल

तुला राशि वाले इस वर्ष  साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे,  शनि द्वितीय भाव से तृतीय में प्रवेश करेंगे |

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि के एकादश भाव और केतु पंचम भाव में हैं, जो अगस्त में क्रमशः दशम और चतुर्थ में जायेंगे |

जबकि वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के बारहवें भाव में और सितम्बर के बाद से आपकी ही राशि में विराजमान हो जायेंगे |

इस साल आप काफी जोश व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं |  नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="तुला"]

तुला राशि वाले प्रायः देखने में आकर्षक और तेजवान होते है | शुक्र का प्रभाव होने के कारण आपका कला पक्ष सदैव प्रभावी होता है | आप ईश्वर भक्त, अधिक बोलने वाले, दिल में कोई बात छुपा कर नहीं रख सकते हैं, समस्त भोग करने वाले, धन-वाहन-अच्छे घर से संपन्न होते हैं | अनेक विषयों का ज्ञान आपको रहता है |

आप में  कोमलता का भाव देखा जा सकता है,  इससे प्रभावित होने पर आप शांतिप्रिय, न्यायवादी तथा संतुलित व्यक्ति होते हैं | आपका व्यक्तित्व दूसरों का दिल जीतने वाला होता है | आप सभी को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं. इसलिए आप एकाकी माहौल में नहीं रह सकते हैं आपको भीड़भाड़ में सभी के मध्य रहना अच्छा लगता है |

आप सामाजिक प्राणी हैं अर्थात आपको समाज में रहना अच्छा लगता है, बिना किसी पक्षपात के आप निष्पक्ष रूप से निर्णय लेते हैं | इस कारण आप मित्रों व समाज में एक अच्छे मध्यस्थ के रूप में प्रसिद्द होते हैं, और कोई भी विवाद होने पर लोग आपसे सलाह लेना पसंद करते हैं | आपकी सलाह अच्छी होती है |  आपके व्यक्तित्व में शालीनता की झलक भी दिखाई देती है, आप जल्द ही दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं | आप अपने दोस्तों तथा परिवार में प्रिय व्यक्ति बनते हैं |

तुला राशि के व्यवसाय

तुला राशि होने पर व्यक्ति फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला, फेब्रिक, टेक्सटाइल, प्रसाधन के सामान, जूट, प्लास्टिक इत्यादि से संबधित कार्य कर सकते हैं | आपको दबाव में काम करना पसंद नहीं होता इसलिए स्वतंत्र व्यापार करने की चाह भी रहती है जिस में आप अधिक बेहतर साबित होते हैं |  कला से संबंधित व्यवसाय जैसे गायन, वादन, संगीत, कलाकार, अभिनय, सिनेमा, टीवी, डिजांइनिग, सॉफ्टवेयर- इंजीनियरिंग, वेब डिजाइनिंग, बागवानी, नर्सरी, फर्नीचर डिजाइन करना जैसे क्रियात्मक कार्यो में भी हाथ आजमा सकते हैं | आप किसी व्यक्ति या समूह को प्रभावित करने में बहुत योग्य होते हैं, एक अच्छे वक्ता के गुण भी आप में मौजूद होते हैं आप किसी चीज का प्रस्तुतीकरण बहुत प्रभावशाली रूप से करना जानते हैं | अच्छी योजना बनाने में भी आपकी कोई सानी नहीं है तो आप ट्रेनिंग और प्लानिंग क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं |

शुभ रंग : सफ़ेद, चमकीला शुभ अंक : 6 शुभ रत्न : हीरा, ओपल  

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापारी वर्ग के लिए भी यह वर्ष अच्छा फल देगा, किसी नए कार्य में धन निवेश करने से  लाभ मिलेगा।

पैसों के लेन-देन में भी सतर्कता बरतें क्योंकि किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

निवेश करते समय भी सावधान रहें, हाई रिस्क जोन में इन्वेस्टमेंट ना करें |

धन के लिहाज से यह वर्ष अच्छा है धन का आगम अच्छा रहेगा परन्तु खर्च अनाप-शनाप रहने की उम्मीद है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

यदि अनैतिक संबंधों में लिप्त हैं तो विशेष ध्यान दें, जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है |

जीवनसाथी से सम्बन्ध ख़राब ना होने दें अन्यथा भयंकर नुकसान का सामान करना पड़ेगा |

वाणी पर नियन्त्र रखना अच्छा रहेगा |

घर के किसी सदस्य के स्वास्थ को ले कर तनाव रहेगा |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

स्वास्थ के हिसाब से यह वर्ष ठीक ठाक है, सीजनल बिमारियों से दोचार होना पड़ेगा |

योग-प्राणायाम करें |

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का हर सम्भव प्रयास करें अन्यथा समय समय पर छोटी छोटी परेशानी लम्बी खिंच सकती है |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए।

करियर चयन में भ्रम की स्थिति में किसी समझदार से सलाहः ले कर फैसला लें अन्यथा समय और धन दोनों व्यर्थ कर देंगे।

अपने शिक्षकों से भी आपको सहयोग मिलने की संभावना है।

शिक्षा यदि विदेश में करना चाहते हैं तो इस वर्ष प्रयास करने से लाभ होगा |

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने रहेगा।

अपने विरोधियों को पछाड़कर आप आगे बढ़ेंगें।

आपको प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा बढेगा साथ में धन भी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें |

गरीबों को दान करें |

काले कुत्ते और काली गाय की सेवा करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.