Grah


Libra (तुला) 2018

Slide7

तुला राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार अगर क्रोध पर नियंत्रण किया तो यह वर्ष आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे |

आप आत्मविश्वास से भरे हुए हर क्षेत्र में बहुत ही अच्छे कार्य करेंगे |

प्रोफेसनल लाइफ के हिसाब से यह वर्ष बहुत अच्छा है पर जब बात पर्सोनल लाइफ की करें तो जीवनसाथी से बात करते समय वाणी पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा अर्थ का अनर्थ होने में देर नहीं लगेगी |

नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="तुला"]

तुला राशि वाले प्रायः देखने में आकर्षक और तेजवान होते है | शुक्र का प्रभाव होने के कारण आपका कला पक्ष सदैव प्रभावी होता है | आप ईश्वर भक्त, अधिक बोलने वाले, दिल में कोई बात छुपा कर नहीं रख सकते हैं, समस्त भोग करने वाले, धन-वाहन-अच्छे घर से संपन्न होते हैं | अनेक विषयों का ज्ञान आपको रहता है |

आप में  कोमलता का भाव देखा जा सकता है,  इससे प्रभावित होने पर आप शांतिप्रिय, न्यायवादी तथा संतुलित व्यक्ति होते हैं | आपका व्यक्तित्व दूसरों का दिल जीतने वाला होता है | आप सभी को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं. इसलिए आप एकाकी माहौल में नहीं रह सकते हैं आपको भीड़भाड़ में सभी के मध्य रहना अच्छा लगता है |

आप सामाजिक प्राणी हैं अर्थात आपको समाज में रहना अच्छा लगता है, बिना किसी पक्षपात के आप निष्पक्ष रूप से निर्णय लेते हैं | इस कारण आप मित्रों व समाज में एक अच्छे मध्यस्थ के रूप में प्रसिद्द होते हैं, और कोई भी विवाद होने पर लोग आपसे सलाह लेना पसंद करते हैं | आपकी सलाह अच्छी होती है |  आपके व्यक्तित्व में शालीनता की झलक भी दिखाई देती है, आप जल्द ही दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं | आप अपने दोस्तों तथा परिवार में प्रिय व्यक्ति बनते हैं |

तुला राशि के व्यवसाय

तुला राशि होने पर व्यक्ति फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला, फेब्रिक, टेक्सटाइल, प्रसाधन के सामान, जूट, प्लास्टिक इत्यादि से संबधित कार्य कर सकते हैं | आपको दबाव में काम करना पसंद नहीं होता इसलिए स्वतंत्र व्यापार करने की चाह भी रहती है जिस में आप अधिक बेहतर साबित होते हैं |  कला से संबंधित व्यवसाय जैसे गायन, वादन, संगीत, कलाकार, अभिनय, सिनेमा, टीवी, डिजांइनिग, सॉफ्टवेयर- इंजीनियरिंग, वेब डिजाइनिंग, बागवानी, नर्सरी, फर्नीचर डिजाइन करना जैसे क्रियात्मक कार्यो में भी हाथ आजमा सकते हैं | आप किसी व्यक्ति या समूह को प्रभावित करने में बहुत योग्य होते हैं, एक अच्छे वक्ता के गुण भी आप में मौजूद होते हैं आप किसी चीज का प्रस्तुतीकरण बहुत प्रभावशाली रूप से करना जानते हैं | अच्छी योजना बनाने में भी आपकी कोई सानी नहीं है तो आप ट्रेनिंग और प्लानिंग क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं |

शुभ रंग : सफ़ेद, चमकीला शुभ अंक : 6 शुभ रत्न : हीरा, ओपल  

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

आर्थिक मामलों के हिसाब से यह वर्ष अच्छा रहेगा |

व्यापार में विस्तार होगा और आय के नए स्तोत्र बनेंगे |

नयी योजना पर काम करेंगे जो अच्छी फलदायी होगी |

निवेश करते समय भी सावधान रहें, हाई रिस्क जोन में इन्वेस्टमेंट ना करें |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवनसाथी से संबंधों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद गहरा हो जायेगा |

जीवनसाथी के साथ इस वर्ष घूमने जाने का प्रोग्राम भी बनता दिख रहा है पर व्यर्थ की बातों पर ना उलझें |

गृहस्थ जीवन का वाक़ई आनंद लेना चाहते हैं तो कहासुनी से बचें और परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर रहें।

जो लोग अविवाहित है उनके विवाह का प्रबल योग है |

[/tab]

[tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

जो हृदय संबंधी परेशानी से पीड़ित है उन्हें इस अवधि में बेहद ही सावधान रहने की ज़रूरत है।

सीजनल परेशानियों से जूझना पड़ सकता है |

अत्यधिक व्यस्तता और मानसिक क्लेश के कारण थकावट महसूस करेंगे |

  [/tab]

[tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां मिलेंगी |

आपकी संतान भी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करेगी |

नौकरी की तलाश करने वालों का भाग्य साथ देगा |

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने रहेगा।

अपने विरोधियों को पछाड़कर आप आगे बढ़ेंगें।

आपको प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा बढेगा साथ में धन भी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें |

गरीबों को दान करें |

शुभ धर्म कार्यों में अपनी आय का कुछ हिस्सा दान अवश्य करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.