Grah


Sagittarius (धनु) 2018

Slide9

धनु राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 कई मायनों में अच्छा रहने वाला है, कई मौके नयी उपलब्धियां आपको मिलेंगी | जीवनसाथी से संबधों में प्रगाढ़ता आएगी |

धन के कई नए स्तोत्र खुलेंगे | आपकी सोच में व्यापक बदलाव होगा, किसी पुराने अच्छे सम्बन्ध जो अब अच्छे नहीं हैं उसको सही करने पर कार्य करेंगे |

उर्जा सकारात्मकत होगी जिस से आत्मविश्वास बढेगा और कार्य के संपन्न होने से अहंकार की मात्र बढ़ेगी, अहंकार पर नियन्त्र रखें |

 नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="धनु"]

धनु राशि वाले प्रायः देखने में आकर्षक, बलवान और लंबे कद के होते है | आपके बाल घने होते हैं व आंखें चमक से भरपूर होती हैं | आपको क्रोध जल्दी आता है और आप थोड़े जल्दबाज होते हैं, जल्दी निर्णय लेने के कारण नुकसान उठाते हैं |  आप में उत्सुकता का भाव भी अधिक होता है, हर  बात के विषय में जानने के लिए आप सदैव आतुर रहते हैं | आप प्रतिस्पर्धा से घबराते नहीं है, अपितु डटकर सामना करने की क्षमता रखते हैं | आप रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं, अगर आपको रोमांस करने का मौका मिल जाए तो आप पहल करने से पीछे नहीं हटते और अपने प्रेम का इजहार कर देते हैं | आपके साथ वहीं व्यक्ति टिक सकता है जो आप की ही भांति ऊर्जावान और उत्साहित रहता हो | बृहस्पति का प्रभाव होने के कारण देव और गुरुओं का आदर करने वाले | आप स्पष्टवक्ता, निर्मल चरित्र वाले, अच्छे मित्र, धनी, जनप्रिय होते हैं | अच्छे गुणों के साथ अहंकार की मात्रा अधिक होने के कारण सफलता के मुकाम तक पहुँचने में संघर्ष करना पड़ता है | आपके मित्र मंडली में हर किस्म के लोग रहेंगे, आप लोगों को उनके विशिष्ट गुणों के आधार पर ही अपना दोस्त बनाते हैं | आपको नेतृत्व करने की इच्छा रहती है किसी और के विचारों को अपने उपर सह नहीं पाते लेकिन उनका निरादर भी नहीं करते हैं |  प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना आपको अच्छा लगता है |  चुनौतियां स्वीकार करना आपको अच्छा लगता है. किसी भी काम को साहस, दृढ़ता, संकल्पशक्ति, उत्साह के साथ पूरा करते हैं |

धनु राशि के व्यवसाय

देवगुरु बृहस्पति के पराभव से आप अपना करियर धर्म के क्षेत्र में बना सकते हैं | आप धर्म प्रचारक के रुप में भी काम कर सकते हैं, आप धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर भी अपना काम कर सकते हैं | अत्यधिक ऊर्जावान होने के कारण आप खेलों को भी अपने कैरियर के रुप में चुन सकते हैं | आप लेखापाल अथवा वकालत को भी अपना कैरियर बना सकते हैं | आप वित्तीय प्रबंधक अथवा सलाहकार के रुप में भी काम कर सकते हैं | शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 3 शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

2018 एक सकारात्मक वर्ष रहेगा, व्यापार सही दिशा में जायेगा |

धन के लिहाज से भी पिछले वर्ष से अच्छा वर्ष साबित होगा |

पिता के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी |

नए वाहन लेने का विचार अगर है तो आप वाहन लेंगे |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आयेगा, घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा |

जीवनसाथी की सेहत में भी सुधार आएगा |

परिवार के सदस्यों के साथ विवाद संभव है, इसलिए अपने स्तर पर विवाद से बचें और वाणी में संयम बरतें ।

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

स्वास्थ के हिसाब से भी यह समय पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा रहेगा |

मानसिक तनाव अगर आपको पहले से ही रहता है तो योग करें |

पेट सम्बन्धी समस्याओं को नजर अंदाज करना नुकसानदायी साबित होगा |

जुलाई और अगस्त के बीच स्ट्रीट फ़ूड खाने से बचें अन्यथा फ़ूड पोइसिनिंग होने का खतरा है |

 

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

नयी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए नौकरी नए वर्ष में इन्तजार कर रही है |

शिक्षा के क्षेत्र में भी यह वर्ष उपलब्धियों भरा होगा |

सम्मान की प्राप्ति या किसी परीक्षा में पास होने के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

शनि के उपाय करें |

काले रंग से परहेज करें |

बजरंग बाण का पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.