Grah


Aquarius (कुम्भ) 2017

Aquarius कुम्भ

कुम्भ राशि 2017 राशिफल

वर्ष के आरम्भ में शनि आपकी राशि से दशम भाव में स्थित है जो इस वर्ष आपकी राशि से एकादश भाव में आएगा |

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि के सप्तम भाव और केतु लग्न भाव में हैं, जो अगस्त में क्रमशः बारहवें और छठे में जायेंगे |

जबकि वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में और सितम्बर के बाद से आपकी राशि के नवम में विराजमान हो जायेंगे |

वर्ष की शुरुआत से अच्छा वर्ष का अंत होगा, धीमे धीमे लाइफ पटरी पर आ जाएगी, नौकरीपेशा के लिए यह समय जायदा अच्छा है | नीचे विस्तार से जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है -अमित बहोरे


[Htab] [tab title="कुम्भ"]

कुम्भ राशि का प्रतीक चिन्ह कुंभ अर्थात घडा़ है | कुम्भ राशि वाले जातक प्रायः गुप्त स्वभाव के, विलक्षण बुद्धि वाले परन्तु धन के आभाव वाले होते हैं | आप बहुत गहरे विचारक हैं, संकट के समय आप दूसरों के लिए सहायक बनते हैं और मदद करने वाले होते हैं |  आप बहुत ही बुद्धिमान व समझदार व्यक्ति होते हैं |  आप विचारों से उग्र तथा स्वतंत्र होते हैं | आप किसी भी बात को बिना ठोस आधार के नहीं करते हैं | आपका ज्ञान सहजस्वभाविक होता है,  जिस कारण आप स्वयं को शांत पाते हैं | शनि का प्रभाव होने के कारण व्यसनी और आलसी होते हैं | इनकी संगति अच्छी नहीं होती है, आप अपनी पत्नी को दुःख पहुँचाने वाले व्यवहार करते हैं | आप शर्मीले व्यक्ति लगते हैं, परन्तु ऐसा नहीं है | आप कलह प्रिय, ऊर्जावान व सनकी प्रतीत होते हैं |  हर मामले के जानकार होने के बावजूद अपने गलत व्यवहार और गलत चयन से दुःख बढ़ा लेते हैं | आप दिल के अच्छे होते हैं, भावुक होते हैं, परन्तु कई बार आपके गलत व्यवहार आपके अच्छे बर्ताव पर भारी हो जाती है  इस से आपके सम्बन्ध ख़राब होते हैं | जोखिम उठाने में आप सिद्धहस्त होते हैं, परन्तु जोखिम उठाने के कारण कई बार बड़ा नुकसान भी उठाते हैं |

कुंभ राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

आप लोहे अथवा चमड़े से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं | आप सलाहकारिता के क्षेत्र में भी जा सकते हैं | आप अभियांत्रिकी, चिकित्सक, ज्योतिष से संबंधित काम को भी अपनी आजीविका का क्षेत्र बना सकते हैं | आप पुरानी इमारतों से संबंधित काम अथवा सिविल इंजीनियरिंग आदि में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं | पुराने एंटिक पीस आदि से जुड़ा काम कर के अपनी आजीविका कमा सकते हैं |

शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 8 शुभ रत्न : नीलम

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

आपके व्यापार के लिहाज से यह वर्ष अच्छा ही कहलायेगा, शुरूआती परेशानी के बाद कई काम बनेंगे |

धन की आगम के मुकाबले खर्च अधिक रहने का अनुमान है |

रिस्क लेने की सोच रहें हैं तो फिलहाल विचार त्याग दें, निवेश करते समय भी यथासंभव कम रिस्क वाली जगह पर निवेश करें |

फंसा हुआ धन मिल सकता है |

                कमीशन का काम कर सकते हैं, करने से लाभ मिलेगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

आपके प्रेम-सम्बन्ध शादी तक ले जाने के लिए यह एक अच्छा वर्ष है |

इस राशि के प्रेमियों को भी यह वर्ष अच्छा फल देगा कई ऐसे मौके आएंगे जिसमें आप मिल सकेंगे |

जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध में सुधार आयेगा |

ऑफिस में किसी विपरीत लिंगी के साथ सम्बन्ध आपको अपयश दिला सकता है, सावधान रहें |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

आपके स्वास्थ के लिहाज से यह वर्ष सामान्य है, अर्थात जो लोग बीमार रहते हैं वो अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें परहेज करें, दवा समय से लें और समय पर जरुरी जाचं करवा लें |

अपने जीवनसाथी अथवा परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण आपके धन खर्च होने का योग है |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों के लिए यह वर्ष उपलब्धियों वाला रहेगा, रिजल्ट अच्छा आयेगा जिस से आपको सम्मानित किया जा सकता है |

जो नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी अवश्य मिलेगी |

नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष प्रमोशन मिलने का योग है, बॉस से संबंधों में सुधार होगा |

टारगेट पूरा होने से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है |

विदेश में यदि नौकरी की तलाश थी तो आप विदेश जा सकते हैं |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

स्त्रियों को पीड़ा ना दें, शोषण ना करें |

मांस-मदिरा का सेवन ना करें |

साधू-संतों की सेवा करें |

शनिवार को हनुमानजी के दर्शन करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.