Grah


Capricorn (मकर) 2018

Slide10

मकर राशि 2018 राशिफल

  वर्ष 2018 बहुत अच्छा फल देने वाला तो नहीं कह सकते और ऐसा भी नहीं कह सकते की एकदम बुरा वर्ष रहेगा | कई उतार-चढाव, उठा-पटक से भरपूर रहेगा आपका यह 2018 | साढ़ेसाती का प्रभाव आपके सर चढ़ कर बोलेगा, खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव होगा | खर्चों पर नियंत्रण रखें | वाणी पर नियंत्रण रखें और विशेष तौर पर पिता, सीनियर, पार्टनर यार किसी भी अधिकारी से संयमित भाषा का प्रयोग करें | धर्म कार्यों में तन-मन-धन से लगें, धर्म का उपहास ना करें | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="मकर"]

मकर राशि वाले जातक प्रायः सुन्दर स्वरुप के व धैर्यवान व्यक्ति हैं | आप गंभीर प्रवृति के व्यक्ति होते हैं |  निजी व व्यवसायिक दोनो ही क्षेत्रों में विकास व प्रगति के लिए आपको निश्चित रुप से स्वतंत्रता चाहिए होती है | आप सदा ही व्यस्त रहते हैं, खाली बैठना आपको नहीं आता | आप किसी के भी मामले में टांग अड़ाने की पहल नहीं करते हैं जब तक कि आपको किसी काम के लिए कहा ना जाएं | आप दिखावा कम करते हैं और अपने कर्मो पर अधिक बल देते हैं | आपको अनुशासन प्रिय है, दिखावा करने की बजाय कार्य को करने में विश्वास रखते हैं | शनि का प्रभाव होने के कारण या तो आप सुविख्यात या कुख्यात होते हैं, मतलब जिस भी क्षेत्र में होते हैं चर्चा का विषय होते हैं | अति-आत्मविश्वास के कारण आपके विरोधी बढ़ते हैं, आपको लगता है कि आपको सब पता है और दूसरे आपसे कम समझदार है |  वाणी के चयन में गड़बड़ी से अक्सर आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ती है | चिंता करना आपकी हॉबी है, कोई ना कोई चिंता लिए बैठे रहते हैं |

मकर राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मकर राशि का स्वामी शनि होता है इसलिए आपको शनि से संबंधित काम अनुकूल रह सकते हैं | आप कृषि से जुड़े काम कर सकते हैं, आप धातु से जुड़ा काम भी कर सकते हैं |  आप एक अच्छे वकील साबित हो सकते हैं | लकड़ी, सीमेंट अथवा लोहे से संबंधित काम भी आपके लिए अनुकूल रहेंगे | ट्रांसपोर्टेशन का काम भी आपके अनुकूल रहेगा | आप न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रह सकते हैं | शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 8 शुभ रत्न : नीलम

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

साझेदारी का व्यापार करते हैं तो किसी भी प्रकार के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच समझ लें |

व्यापारिक किसी भी कार्य को सोच समझ के करें |

किसी बड़े निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

व्यापार को विस्तार देने जा रहे हैं तो भी अभी इस वर्ष को छोड़ दें |

खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे |[/tab]

[tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

प्रेम-संबंध के लिए समय शानदार है।

आप दोनों के बीच संबंधों में मधुरता आएगी।

वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी पर शक करने से नुकसान होगा |

घर के किसी बुजुर्ग की सेहत में कमी के कारण तनाव रहेगा |[/tab]

[tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

वर्क प्रेसर के कारण आपको थकावट रहेगी |

सर दर्द, थकावट और नींद में कमी परेशान कर सकती है |

जो रीढ़ की हड्डी सम्बन्धी परेशानी से पीड़ित है वो अपना विशेष ख्याल रखें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

फोकस की कमी के कारण शिक्षा में सफलता की कमी रहेगी |

नयी नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी मिल जाएगी पर नौकरी से सन्तुष्टि नहीं मिलेगी |

पढाई या नयी नौकरी का तनाव आपको परेशान करेगा | [/tab]

[tab title="उपाय"]

उपाय 2018

धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा लें |

गरीब विकलांगों का सम्मान और उनको भोजन करवाएं |

हनुमान जी के दर्शन और बजरंग बाण का पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.