Grah


ग्रहों का अद्भुत योग

 


गुरु-बुध-शुक्र करवाएंगे अच्छी बारिश

27 मई से ग्रहों का लगातार राशि परिवर्तन, मिथुन राशि में तीन ग्रहों का मिलन और गुरु का अस्त होना श्रेष्ठ मानसून के ज्योतिषीय संकेत हैं। गुरु अस्त होने से एक माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। गुरु अस्त होने से पहले 27 को बुध, 29 को शुक्र और 31 को बृहस्पति वृष राशि को छोड़कर मिथुन में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में यह तीन ग्रहों के योग के फल से अच्छा मानसून होगा, इसी के साथ यह योग वस्तु के मूल्यों में भी गिरावट लाएगा सोने-चाँदी के भाव में गिरावट दर्ज होगी | तीनों ग्रहों को पश्चिम दिशा में एक साथ हर कोई देख सकता है, यह एक देखने लायक नजारा होगा, ये घटनाक्रम एक सप्ताह तक नजर आएगा। 9 जून को गुरु के पश्चिम दिशा में अस्त होने के बाद सभी मांगलिक कार्य रुक जायेंगे 2 जुलाई को गुरु पूर्व दिशा में पुनः उदित होगा और 5 जुलाई तक बालत्व दोष से युक्त रहेगा | मिथुन में तीन ग्रह 22 जून तक एक साथ रहेंगे। इस बीच सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में होगा। मिथुन राशि में गुरु अगले वर्ष 14 जून 2014 राजनीतिक उथल पुथल होगी आजाद भारत की राशि से बाहरवें गुरु का आना बड़ा राजनैतिक बदलाव लाएगा जो वर्तमान सत्ता पक्ष के हित में नहीं होगा | देश में कई बड़े नाम की पोल खुलेगी जिस से जनता स्तब्द होगी |

 

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.