Grah


Scorpio (वृश्चिक) 2018

Slide8

वृश्चिक राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष को एवरेज कहा जा सकता है, कई उतार-चढाव से भरा यह वर्ष बहुत कुछ सिखा जायेगा |

खर्चों में वृद्धि होगी, परिवार में विवाह उत्सव होंगे जिसके कारण आपका बजट बिगड़ जायेगा |

नौकरी में प्रमोशन होंगे | ट्रेनिंग पर या किसी पोस्टिंग पर घर से दूर रहना पड़ सकता है |

किसी नए विपरीत लिंगी से सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं | जीवन-साथी से झगडे करने से बचें |

नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="वृश्चिक"]

वृश्चिक राशि का प्रतीक चिन्ह एक बिच्छू है और  बिच्छू का प्रतीक चिन्ह होने से आप अति शीघ्रता से प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति होगें जबकि बाहरी तौर पर आप स्वयं को बहुत ही शांत तथा संयमी दिखाने वाले व्यक्ति होते हैं | आप बलशाली साहसी व्यक्ति होते हैं, आपकी एक खासियत यह है कि एक बार जिस बात को करने का जुनून आपके अंदर सवार हो जाता है तब आप उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं | आप बोलने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं | आप एक उत्कृष्ट व्यक्ति सिद्ध होते हैं और यदि आपको समूह की बागडोर सौंप दी जाए तब आप एक अच्छे नेता साबित होते हैं | संसाधनों के उपयोग में आप अपने सभी गुणों का उपयोग बखूबी करते हैं. आप किसी के भी प्रति धीरे-धीरे विश्वास जमाने का काम करते हैं और एक बार विश्वास जमने के बाद आप उसे काफी लंबे समय तक निभाते भी हैं | आप सच्चाई और ईमानदारी के आधार पर अपने मित्रों का चुनाव करते हैं |  मित्रता में आप ना तो धोखेबाजी करते है और ना ही धोखेबाजी सहन करते हैं |  मित्र की हर संभव सहायता आप करने को तैयार रहते है, लेकिन यदि कोई आपसे धोखा करे तो आपसे बुरा फिर कोई नहीं होता है और आप बदले की भावना से ग्रसित रहते हैं, आप फिर कभी मित्र से बात नहीं करते हैं और सदा के लिए उनसे नाता तोड़ देते हैं |

वृश्चिक राशि वाले प्रायः बलिष्ठ, बलशाली, साहसी, पराक्रमी तथा ऊर्जावान व्यक्ति होते हैं | मंगल का प्रभाव होने के कारण आप मीन-मेख निकलने वाले, जिद्दी और अडंगा डालने में सिद्धहस्त होते हैं  | आप उपद्रवी, अनेक कार्यों से धन कमाने वाले, संतोष ना रखने वाले होते हैं | आपको नास्तिक कहा जाए तो भी ठीक है, स्व-स्वार्थ ही आपका ईश्वर होता है | आप बहुत ही शीघ्रता से छोटी से छोटी बात पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं |  आप स्वयं को दूसरों के सामने पूरी तरह से प्रकट नहीं करते हैं और छिपे हुए से रहते हैं | इस कारण आपकी स्थिति बहुत बार विस्फोटक भी हो सकती है लेकिन यह आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है |

वृश्चिक राशि के लिए कैरियर

आप पुलिस विभाग, रक्षा विभाग, रेलवे विभाग, दूर संचार विभाग आदि में नौकरी कर सकते हैं | आप ललित कला व नृत्य में भी कुशल होते हैं, आप अच्छे वक्ता व कुशल लेखक भी होते हैं, इनको भी आप आजीविका के लिए चुन सकते हैं |  आप बीमा कर्ता अथवा एजेंट हो सकते हैं | आपको चिकित्सा आदि जैसे क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है और मशीनरी से जुड़े काम आपके लिए उपयुक्त कहे जा सकते हैं | आप नेता या किसी संस्था के लीडर हो सकते हैं |

 शुभ रंग : लाल, सफ़ेद शुभ अंक : 9 शुभ रत्न : मूंगा

[/tab] [tab title="व्यापार व धन"]

व्यापार और धन 2018

बहुत मेहनत करने पर सफलता प्राप्ति के योग हैं |

वाणी पर नियंत्रण और सोच समझ कर फैसला करें अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है |

खर्चों की अधिकता रहेगी, ऐसा नहीं है की धन नहीं आएगा पर आने से पहले उसके खर्चे सामने आ जायेंगे |

फालतू खर्चों से बचने का प्रयास करें |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार"]

रिश्ते व प्यार 2018

परिवार में कलह का माहौल रह सकता है, अतः शांत रहें |

जीवनसाथी से भी वैचारिक मतभेद रहेगा, जीवनसाथी की परेशानियों को समझने का प्रयास करें |

किसी भी विवाद को बढ़ने ना दें, मौन रख के बड़े से बड़े विवाद को टाला जा सकता है |

माता के स्वास्थ की चिंता पीड़ा दे सकती है |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

जोड़ों में दर्द, आँखों में दिक्कत और पेट में संक्रमण के कारण समस्या हो सकती है।

घूमने जायें तो खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें |

मानसिक शांति के लिए आप योग और ध्यान की मदद ले सकते हैं।

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

शिक्षा के लिए यह वर्ष अच्छा जायेगा |

नौकरी पेशा भी इस बार प्रमोशन पाएंगे, ट्रेनिंग से अपने को और सक्षम बनायेंगे |

नयी नौकरी की तलाश करने वालों को भी नौकरी मिल जाएगी |

बॉस का सहयोग प्राप्त हो सकता है | सम्मान प्राप्ति के भी योग हैं |

ऑफिस में  सावधान रहें, आपकी किसी पुरानी गलती से आपको हानि पहुंचा सकता है |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

शनिवार को पीपल के नीचे दिया अवश्य जलाएं |

शनि-राहु-केतु के उपाय लाभकारी सिद्ध होंगे |

धार्मिक रहें अन्यथा परेशानी बढ़ेगी |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.