Grah


Virgo (कन्या) 2017

Virgo कन्या

कन्या राशि 2017 राशिफल

वर्ष के आरम्भ में शनिदेव आपकी राशि के तृतीय भाव में होंगे जो कि इस वर्ष आपकी राशि के चतुर्थ भाव में आ कर ढईया का निर्माण करेंगे ,

वर्ष के आरम्भ में राहु आपके बारहवें स्थान और केतु आपकी राशि के छठे भाव में हैं, जो  अगस्त  में आपकी राशि के एकादश और पंचम भाव में स्थित हो जायेंगे |

वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि  में होंगे जो की सितम्बर के बाद आपकी राशि के द्वितीय भाव में चले जायेंगे |

राहु-केतु की वजह से आप अप्रत्याशित धन लाभ होने का योग है | व्यापार में बदलाव या कुछ नयापन आ सकता है  | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="कन्या"]

कन्या राशि का प्रतीक चिन्ह एक युवती है जो सुख समृद्धि का प्रतीक है | इस राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह है | इसलिए इस राशि के व्यक्ति सौम्य, गुणी, वाकपटु, चतुर, चालाक व हर काम करने में निपुण होते हैं | हर बात में तर्क करने की आदत होती है लेकिन बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से | कन्या राशि भूमि तत्व होती है,  जिसके कारण आप सभी काम धरातल पर रहकर करते हैं | कन्या राशि वाले प्रायः देखने में सुन्दर और नजाकत वाले होते है | बुध का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी होती है | आप बुद्धिमानबड़ी मित्रमंडली वाले, विख्यात और बात के मर्म को समझने वाले होते हैं | आप पूर्ण आस्तिक और धर्म-कर्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले होते हैं |

आप सदैव ऊर्जावान बने रहते हैं और स्वयं को किसी से कभी कम नहीं समझते हैं,  लेकिन आप सदा ही दूसरों की सहायता करने को भी तत्पर रहते हैं | आप सामाजिक प्राणी होते हैं और समाज के दायरे में रहकर आगे बढ़ते हैं. छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लेकर आगे बढ़ते हैं और उस पर भी चिन्तन मनन करते हैं. आपके संबंध कम लोगो से बनते हैं लेकिन जिनसे भी बनते हैं मजबूत ही बनते हैं | कन्या राशि का होने से आप एक सच्चे मित्र साबित होते हैं जो सदा अपने दोस्तों की सहायता के लिए तत्पर रहता है. परिवार के प्रति भी आप समर्पित रहते हैं और सभी सदस्यों को बहुत प्यार करते हैं | घर के बुजुर्गों की तो आप बहुत सेवा करते हैं, यदि वह बीमार भी पड़ जाते हैं तब सबसे अधिक सेवा भावना आप में ही होती है |  आप खाने के भी बहुत शौकीन होते हैं और भांति-भांति के व्यंजन आपको बहुत पसंद होते हैं | आपके भीतर दया का भाव होता है, व्यवहारिक वफादार भी होते हैं | किसी भी बात का विश्लेषण व मूल्याँकन करने के बाद ही नतीजे पर पहुंचते हैं |  जानवरो व पशुओ से प्यार होता है, किताबे पढ़ने के शौकीन होते हैं और प्राकृतिक नजारों से प्रेम होता है | आप कुछ संकोची तथा शर्मीले स्वभाव के होते हैं |

कन्या राशि के लिए उपयुक्त व्यवसाय

आप अच्छे लेखक हो सकते हैं, इसके अलावा आप कूतनीतिज्ञ, संचार व गणित व आंकड़ो से जुड़े कामो में रुचि रख सकते हैं | आप ज्योतिष विज्ञान को भी अपने व्यवसाय का क्षेत्र चुन सकते हैं |  अकाउंटस, क्लर्क, संपादक आदि भी हो सकते हैं. मनोवैज्ञानिक, वायुयान चालक अथवा चिकित्सक भी हो सकते हैं | व्यापार आदि में भी रुचि रह सकती है | आप एक अच्छे विश्लेषक भी बन सकते हैं |

 शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5 शुभ रत्न : पन्ना

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापार में धीमी ग्रोथ होगी, जिस से मन व्याकुल हो सकता है, अपना फोकस सही कर के कार्य में मनोयोग से जुटें|

बीच-बीच में अचानक धन लाभ होंगे परन्तु अधिक धन कमाने के चक्कर में रिस्क ना लें वरना काम उल्टा हो सकता है |

किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का प्रस्ताव मिलेगा, जो आपके काम से इतर होगा, सोच समझ कर फैसला लें |

धन के लिहाज से यह वर्ष एक जैसा नहीं होगा, उतार-चढाव आयेंगे पर आप परिस्थियों को नियत्रित रखने में सक्षम हैं |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा, पुराने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है |

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा |

नए लोगों से मित्रता और व्यापारिक मित्रता में इजाफा होगा |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

सीजनल बिमारियों से बच कर रहें, अन्यथा यह लम्बी खिंच सकती है |

क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा BP सम्बन्धी समस्या से दो चार होना पड़ेगा |

अनिद्रा अथवा नींद की कमी सम्बन्धी शिकायत हो सकती है |

वाहन चलते समय विशेष ध्यान दें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

नौकरीपेशा व्यक्ति  इस वर्ष में अपने कौशल के बल पर तरक़्क़ी एवं वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगें।

इस वर्ष आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं |

आय के स्तोत्र के साथ साथ मनोबल भी बढेगा | निवेश करते समय रिस्क लेने से बचें |

शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों के लिए कड़ी मेहनत करने का समय है।

शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी।

ढईया के कारण पढाई में मन ना लगना और फोकस की कमी महसूस होगी ।

इस दौरान मानसिक व्याकुलता आपको परेशान करेगी।[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनि-राहु-केतु के उपचार करें |

शनिवार को काली वस्तु दान करें |

शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं |

बजरंग बाण का नियमित पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.