Grah


Aries (मेष) 2018

Slide1

मेष राशि 2018 राशिफल

मेष राशि वालों के लिए 2018 की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं है पर फरवरी से सब कुछ सही होता दिख रहा है |

वाणी पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा अन्यथा घर गृहस्थी में कहासुनी होगी |

आय का स्तोत्र पिछले वर्ष से अच्छा रहेगा | नए लोगों से मित्रता करते समय विशेष ध्यान रखें अन्यथा पुराने सम्बन्ध में दरार आ सकती है  |

साल की शुरुआत आपके लिए भले ही सामान्य रहे पर अंत अवश्य धमाकेदार रहने वाला है। नौकरी में आपको बड़ा पद या प्रमोशन मिल सकता है। | विस्तार से नीचे क्लिक कर के पढ़ें ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मेष "]

 मेष राशि का प्रतीक चिन्ह मेढा होता है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में भेड़ा कहा जाता है. इसके प्रभाव स्वरूप आपके स्वभाव में मेढे वाले गुण देखे जा सकते हैं | मेष राशि वाले जातक प्रायः चंचल स्वाभाव के, सदाचारी परन्तु क्रोधी स्वाभाव के होते हैं, आप अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहने वाले होंगे और अपने लक्ष्य को किसी भी प्रकार से हासिल कर लेने की कोशिश आप में रहती है |  अपने लक्ष्य को पाने में आप निरंतर प्रयासरत रहते हैं | आप में स्थिरता की कमी होती है,  एक स्थान पर टिक कर बैठना आपको नहीं आता सदैव व्यस्त रहते हैं | मेष राशि वाले अपने कर्म क्षेत्र में भी बदलाव करते रहते हैं | आप अचानक से और अनायास होने वाले फैसलों या बदलावों के लिए तैयार रहते हैं | कभी-कभी बिना विचार, मनन किए बिना भी शीघ्रता से आप कोई काम करना शुरू कर सकते हैं |  मेष राशि एक चर राशि है इसलिए अधिकतर समय आप गतिशील रहते हैं | आप बड़ी से बड़ी चुनौती से भी नहीं घबराते बल्कि कोई भी चुनौती को अच्छे से निपटा देते हैं |

आपको नेतृत्व करने की चाह रहती है, प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना आपको अच्छा लगता है | आप सभी स्थानों में सबसे आगे रहना चाहते हैं, खेल कूद में भाग लेना आपको पसंद है इसी के साथ साथ आपको नए-नए परिधानों को पहनने का शौक भी हो सकता है, आप शारीरिक श्रम करने से पीछे नहीं हटते हैं. साहस, दृढ़ता, संकल्पशक्ति, उत्साह आत्मविश्वास आपकी अन्य विशेषताएं होती हैं |  मंगल का प्रभाव होने के कारण क्रोध जल्दी आता है पर उतनी ही जल्दी चला भी जाता है | इनकी तर्कशक्ति अच्छी होती है, आपके विचार स्वतंत्र होते हैं | आपको पसीना अधिक निकलता है | आपके भीतर प्रतिभा का भंडार होता है लेकिन आप उसका समय पर सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, अधीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं अक्क्सर आप कुतर्क और मूर्खतापूर्ण बातें करने से भी परहेज नहीं करते हैं |

मेष राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, यह एक अग्नि तत्व राशि है | मंगल से प्रभावित होने पर इस राशि के लोगों में  क्रूरता और दबंगई का भाव अवश्य होता है | आप में बाहुबल का प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है | मेष राशि के होने से आप सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, खिलाडी़, सर्जन, अस्त्र-शस्त्र से जुड़े कार्य अथवा धातु से संबंधित कार्य कर सकते हैं |  प्रशासनिक विभाग में कार्य करने वाला, वन्य विभाग में कार्यरत, चिकित्सा में अथवा आई.ए.एस (IAS) या नेता के रूप में कार्यरत हो सकते हैं. खेलकूद में, नौसेना रक्षक, संवादक या उपदेशकफाईनेंस में, होटल, रेस्तरां, चिकित्सा, कृषि और बिजली के उपकरणों के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं | मेष राशि वाले खाने और खिलाने के भी शौक़ीन होते हैं साथ साथ अच्छा खाना बनाना भी इनका शौक होता है |

शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 9 शुभ रत्न : मूंगा

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

व्यापार में लाभ बढेगा, व्यापार में विस्तार होगा |
धन और सम्मान की प्राप्ति होगी |
सामाजिक दायरा बढेगा जिससे आपको कई यात्राएं करनी पड़ेंगी |
व्यस्तता के साथ साथ आपका बैंक बैलेंस बढेगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवनसाथी के साथ वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है |
 
जीवनसाथी पर शक करने से संबंधों में दाग लग सकता है |
अविवाहित लोगों के विवाह का सुखद संयोग बन रहा है |
नए सम्बन्ध बनाने जा रहे हैं तो सावधान रहे |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ 2018

थकावट व क्रोध से उत्पन्न चिडचिड़ाहट आपको परेशान करेगी |
जीवनसाथी का स्वास्थ भी आपकी परेशानी का कारण होगा |
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान विशेष तौर पर देना होगा |

परन्तु फेफड़े अथवा स्तन से सम्बंधित रोग यदि आपको पहले से है तो अगस्त के बाद इसके बढ़ने का योग है |

पेट सम्बन्धी परेशानी भी परेशान कर सकती है |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

यह वर्ष शिक्षा प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा फल देगा |
परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी पाने के कई बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे।
सैलरी में बढ़ोत्तरी और पदोन्नती की पूरी संभावना है।
 

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

उगते सूर्य के दर्शन करें |

नियमित हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ करें |

अर्गला स्तोत्र का नियमित पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

 

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.