Grah


Cancer (कर्क) 2018

Slide4

कर्क राशि 2017 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष आप बड़े पॉजिटिव रहोगे जिस से आपके कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव होंगे |

आपको आत्म मंथन कर के अपनी क्षमता को पहचान के कार्य करना चाहिए अगर यह करने में सक्षम रहे तो सफलता आपके कदम चूमेगी |

इस वर्ष नयी कार खरीदने अथवा नए मकान में जाने का प्रबल योग बन रहा है, या फिर मकान में तोड़-फोड़ हो कर नए प्रारूप में ला सकने का प्रबल योग है |

वाणी पर नियंत्रण नहीं रखने से आपका ब्रेक अप हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें |

नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="कर्क"]

कर्क राशि का चिन्ह केकडा है, जल तत्व का प्रभाव होने के कारण आप शीतल स्वाभाव के होते हैं | कर्क  राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं |  कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, जिस कारण से यह एक सौम्य राशि मानी जाती है. इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता व भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है | आप शांत स्वाभाव के और सत्य बोलने वाले होते हैं | चन्द्र का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी मीठी होती है | आप कला-प्रेमी, लोकप्रिय, बड़ी-मित्र मंडली वाले होते है | कफ प्रधान होने के कारण आप आप कल्पना-लोक में मस्त रहते हैं | स्त्रियों का सम्मान करते हैं | आप बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं | आप कम परिश्रम से जायदा फल चाहते हैं | भावनाओं के प्रभाव में बहकर बडे-बडे निर्णय ले लेना आपके लिए कोई कठिन काम नहीं है, फिर चाहे उस निर्णय का बाद में क्या प्रभाव पड़ता है, इस बात से आप उस समय अनभिज्ञ होते हैं. आप जिनके साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाते हैं उनके साथ मित्रता भी निभाते हैं. अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है परन्तु कुछ सीमित लोगों से ही ये मित्रता कर पाते है | आप श्रेष्ठ बुद्धि, कामुक, जिद्दी, आदर्शवादी, निष्ठावान तथा भोगी होते है | आप अपनी माता को अत्यधिक प्रेम करते हैं | आप अत्यंत भावुक होते हैं और एक बार जो धारणा बना लेते हैं तो उसी पर अड़े रहते हैं | भावना वश किसी गलत प्रभाव में आ जाने पर जल्दी उस से निकलना सम्भव नहीं होता | आपके स्वभाव में कल्पना शक्ति की अदभुत क्षमता होती है और जल की तरह लचीला स्वभाव भी होता है जिसमें डाला जाए वैसा ही आकार भी ले लेता है | आप में गजब की सहनशक्ति होती है जो आपको अन्य राशियों से अलग करती है |

कर्क राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

आप दवाओं और द्रव्यों का आयात, अन्वेशण और खोज, भूमि या खानों का निर्माण व विकास, जल से प्राप्त होने वाली वस्तुओं आदि, जन उपयोगी कम्पनियों में काम करके भी धन कमा सकते हैं | इसके अतिरिक्त आप नेवी में काम कर सकते हैं, दुग्ध उत्पादों से संबंधित काम कर सकते हैं, मछली उत्पादन, शहद का व्यापार, होटल व्यवसाय में कार्य करने जैसे कामों से भी जुड़ सकते हैं. चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और सफेद धातु का व्यापार भी आपके लिए उपयुक्त रहता है |

शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 2 शुभ रत्न : मोती

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

आर्थिक स्थिति के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, आपके प्रयासों से आय बढ़ेगी |

व्यापार सही दिशा में जायेगा, खर्च भी बढ़ेंगे |

शेयर बाजार से लाभ प्राप्ति के योग हैं |

आपकी उन्नति देख कर जलने वालों की संख्या में वृद्धि होगी, धार्मिक बनें रहें |

धार्मिक कार्यों में रूचि और निवेश से लाभ होगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

कुँवारे जातकों के लिए शादी के बंधन में बँधने का योग बन रहा है, जबकि शादीशुदा लोगों के विवाहेत्तर संबंध हो सकते हैं।

वाणी पर नियंत्रण रखने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी |

जीवनसाथी पर शक करना संबंधों को ख़राब करेगा |

परिवार में विशेष तौर पर भाई से कुछ विवाद संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

अनियमित दिनचर्या के कारण तनाव और नींद की कमी महसूस होगी |

थकावट और बेचैनी आपको परेशान कर सकती है |

किडनी सम्बन्धी समस्या यदि है तो विशेष ध्यान दें, अन्यथा परेशानी बढ़ेगी |

 

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

शिक्षा के हिसाब से वर्ष बहुत अच्छा है, प्रयास के अनुरूप फल मिलेगा |

एकाग्र हो के अपना लक्ष्य निर्धारित करें, यह साल बहुत कुछ देगा |

नयी नौकरी की तलाश करने वाले नौकरी पाएंगे |

 

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

वाणी पर नियंत्रण रखें, भावना में अपनी मदद करने वाले का दिल ना दुखाएं |

श्वेत वस्त्र धारण करें, काले से परहेज करें |

राहु-केतु की शांति करवाएं |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.