Grah


गुरु का तुला राशि में गोचर 2017

DevGuru

गुरु का गोचर 2017

देवगुरु का राशि परिवर्तन सदैव ही एक बड़ा बदलाव लाता है, आने वाले वर्ष की दिशा और दशा दोनों तय करने में गुरु का गोचर बहुत महत्वपूर्ण रहता है यह मैं पिछले कई वर्षों से निरंतर देख रहा हूँ इस बार बृहस्पति  12 सितंबर 2017 को मंगलवार के दिन तुला राशि में प्रवेश करेंगे और गुरुवार 11 अक्टूबर 2018 तक इसी राशि में रहेंगे  |

गुरु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर होगा

इस बार थोड़ी व्यस्तता के कारण ब्लॉग थोडा देर से दे रहा हूँ उसके लिए क्षमा करें ...

क्या क्या होगा आपकी राशि पर असर नीचे देखें

मेष राशि : सप्तम भाव में प्रवेश से फल -

मान-सम्मान में वृद्धि, जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे, वजन में वृद्धि, विदेश यात्रा के योग, आमदनी का बढ़ना इत्यादि |

वृषभ राशि :  छठे भाव में प्रवेश से फल

आय में वृद्धि होगी, कर्ज मुक्ति मिलेगी, शत्रु से धन-लाभ होगा, करियर में बदलाव होगा, बीमारी को हल्के में ना लें, वजन पर नियंत्रण रखें |

मिथुन राशि : पंचम भाव में प्रवेश का फल

राज पक्ष से लाभ, नौकरी या व्यवसाय में बदलाव, धन के स्तोत्र में वृद्धि, पुत्र लाभ, मित्र लाभ, प्रेम सम्बन्ध बनेंगे, तीर्थयात्रा के योग |

कर्क राशि : चौथे भाव में प्रवेश का फल

कर्म क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आयेंगे, घर में रेनोवेशन [साज-सज्जा] होने का प्रबल योग, पिता के स्वास्थ में कमी |

सिंह राशि : तीसरे भाव में प्रवेश का फल

नए आवास का योग है, अविवाहित विवाह बंधन में बंधेंगे, विवाहित लोगों को  26 अक्टूबर से आपसी तालमेल में कमी और विवाद का योग है, स्वास्थ में कमी और विवाद का योग है  |

कन्या राशि : दूसरे भाव में प्रवेश का फल

वाणी से धन लाभ, धन प्राप्ति के उत्तम संयोग, नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं, जीवनसाथी को सम्मान मिलेगा, घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा |

तुला राशि : लग्न भाव में प्रवेश का फल

शहर छोड़ना पड़ेगा, ट्रान्सफर हो सकता है, धन लाभ होगा, मन को शांति मिलेगी, संतान को उपलब्धि प्राप्त होती, जीवनसाथी से सम्बन्ध में मधुरता आयेगी |

वृश्चिक राशि : बारहवें भाव में प्रवेश का फल

 भाई-बहनों से सम्बन्ध बिगड़ेगा, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, संतान पक्ष की चिंता रहेगी, धन प्राप्ति के योग है, जीवनसाथी की सेहत का ध्यान दें |

धनु राशि : एकादश भाव में प्रवेश का फल

धर्म-ज्योतिष के प्रति विश्वास बढेगा, आय के स्तोत्र में वृद्धि होगी, व्यस्तता बढ़ेगी, व्यापार बढेगा, संतान पक्ष से अच्छे फल मिलेंगे |

मकर राशि : दशम भाव में प्रवेश का फल

कर्म क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे, धन के नए रास्ते खुलेंगे, सोच में बदलाव आयेगा, नयी चीज़ को सीखने पर ध्यान दें, घर अथवा वाहन लेने का योग है |

कुम्भ राशि : नवम भाव में प्रवेश का फल

तीर्थयात्रा करेंगे, धर्म में रूचि बढ़ेगी, आपके व्यक्तित्व में बदलाव आयेगा, संतान पक्ष से प्रसन्न रहेंगे, ढोंग से बचने का प्रयास करें, आत्म विश्लेषण करने से लाभ होगा |

मीन राशि : अष्टम भाव में प्रवेश का फल

पिता के स्वास्थ के प्रति सावधान रहें, ससुराल में व्यस्तता रहेगी, बॉस से मन-मुटाव के योग हैं अतः बहस से बचें,  धर्म-ज्योतिष में रुझान बढेगा |

   

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.