Grah


Leo (सिंह) 2017

Leo सिंह

सिंह राशि 2017 राशिफल

सिंह राशि वाले इस वर्ष के आरम्भ में  शनि की ढईया से पीड़ित रहेंगे, परंतु इसी वर्ष उनको इस ढईया से मुक्ति मिलेगी |

वर्ष के प्रारंभ में राहु आपकी राशि  में और केतु आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे,जो अगस्त मेंआपकी राशि से बारहवें और छठे भाव में स्थित हो जायेंगे |

देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित रहेंगे और 12 सितम्बर को वह तुला राशि में प्रवेश करेंगे,जो आपकी राशि से तृतीय भाव में रहेगी |

समय शुभ है, धन-मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं | आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपके सोचे हुए सभी कार्य करने की शक्ति प्राप्त होगी | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="सिंह"]

सिंह राशि के प्रभाव स्वरूप आपका स्वभाव उग्र हो सकता है और आप मनमर्जी के कार्यों को करने वाले होते हैं, आपकी ऊर्जा अद्वितीय है | आपकी शालीनता और रौब सभी को आकर्षित करने वाला होता है, आप जहाँ भी जाते हैं अपना अमिट प्रभाव छोड़ते हैं |

सूर्य का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी और तेजवान होती है | आप बुद्धिमान, शासन करने वाले, लोगों पर प्रभुत्व जमाना आपके लिए आसान होता है | आप एक उदार और सहायक व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं, आप एक वफादार व्यक्ति बनते हैं जो आत्मिक रूप से दूसरों के साथ जुड़ सकता है | आप अपने मित्रों कि सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. आप अपनी जरूरतों को दरकिनार करते हुए दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | आप एक ऎसे साथी की चाह रखते हैं जो आपको स्वछंद रहने दे और आपकी प्रगति में सहायक बन सके. आप साहसी, बली और आत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं तथा अपनी क्षमताओं से परे जाकर अपने काम को आगे तक ले जाने की कोशिश करते हैं | आप मिलनसार होते है

कई बार आप सूर्य के प्रभाव के कारण स्वतंत्र व स्वच्छंद रहने लगते हैं और इसलिए आप कुछ जिद्दी, घमंडी तथा अहंकारी हो जाते हैं | आपके भीतर लचीलेपन का अभाव पाया जाता है |

सिंह राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

सिंह राशि वालों के लिए उपयुक्त व्यवसाय सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, वकील, प्रोफेसर, इंजीनियर, व्यापार और संस्था के प्रमुख के रूप में और दवाओं से संबंधित हो सकता है | आप दार्शनिक व्यक्ति होते हैं, साहित्य और ललित कला के प्रति विशेष रूचि रखते हैं. आपको कलाकृतियों के संग्रह का शौक रहता है | सिंह राशि के व्यक्ति क्रिकेट खेलना पसन्द करते हैं,  आप बहस अच्छी और तर्कों से भरी हुई करते हैं  अत: आप वकील बनने की योग्यता रखते है, आपमें न्याय करने की क्षमता होती है. इसलिये न्यायधीश भी बन सकते है, आप नियुक्ति अधिकारी बन सकते हैं, राजदूत व राजकीय सेवायें, डायरेक्टर, चेयरमैन, मंत्री जैसे उच्च पदों में नियुक्त हो सकते हैं. प्रशासनिक सेवाओं, दवा विक्रेता, डाक्टर, शेयर मार्केट, वन्य अधिकारी, भ्रमणशील कार्य, सोने की खाने, रेस कोर्स, स्टेडियम आदि के रखरखाव से जुड़ सकते हैं | आपमें नेतृत्व व संगठन के स्वाभाविक गुण होते हैं अत: आप संगठन के बड़े-बड़े कार्य, शालीनता व गरिमापूर्ण ढ़ग से करने में सक्षम होते हैं |

शुभ रंग : लाल (उगते सूर्य के सामान) शुभ अंक : 1 शुभ रत्न : माणिक

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

इस वर्ष धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं, व्यापार में लाभ होगा | धन के कई नए स्तोत्र खुलेंगे |

पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी |

व्यापार का विस्तार करने का अच्छा समय है, धन आने पर जायदा लाभ पाने के लिए रिस्क वाली जगह भी इन्वेस्ट करने का योग है और उसमें भी लाभ अच्छा मिलने की सम्भावना है |

अपने ट्रेड से जुड़े हुए कार्यों में एक से अधिक कार्य करने से अधिक लाभ होगा |

शेयर बाजार में भी इन्वेस्ट करने से लाभ मिलने की सम्भावना है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

इस वर्ष प्रेम संबंधों में प्रगाड़ता आएगी |

किसी खास विपरीत लिंगी के प्रति विशेष आकर्षण का भाव जागृत होगा, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता जायेगा |

यदि जीवन साथी से कोई मतभेद चल रहा है तो उसका समाधान होगा और जीवन में मधुरता आएगी |

पारिवारिक संबंधों में भी कुछ अच्छे पल आयेंगे |

अविवाहितों का विवाह होने की प्रबल सम्भावना है |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

इस वर्ष स्वास्थ के लिहाज से अच्छा ही कहा जायेगा |

फिटनेस पर ध्यान देंगे |

एलर्जी से बचें, एलर्जी संबधित रोग परेशान कर सकते हैं |

यदि आप किसी चीज़ का नशा करते हैं तो नशे को छोड़ दें अन्यथा स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड सकता है |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

इस वर्ष समय आपके साथ है, एकाग्रता बढ़ेगी | परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे |

जो नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिलने की प्रबल सम्भावना है |

नौकरी पेशा को लाभ मिलेगा, प्रमोशन अथवा इन्क्रीमेंट मिलेगा जिसे आय बढ़ेगी |

बॉस का सहयोग और साथ प्राप्त होगा जिससे आपका रुतबा बढेगा |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें |

बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें |

उगते सूर्य का दर्शन करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.