Grah


Scorpio (वृश्चिक) 2017

Scorpio वृश्चिक

वृश्चिक राशि 2017 राशिफल

 वर्ष के आरम्भ में  शनिदेव आपकी ही राशि में विराजित है, जो साढ़ेसाती का प्रभाव दे रहे है परन्तु इसी वर्ष इनका गोचर धनु राशि में हो जायेगा जिस से आपकी साढ़ेसाती की अंतिम ढईया का प्रारभ हो जायेगा अर्थात इस वर्ष के बाद आपकी साढ़ेसाती बस और ढाई वर्ष रहेगी |

वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के एकादश भाव में स्थित हैं जो सितम्बर से आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित हो जायेंगे |

वर्ष के आरम्भ में राहु आपके दशम भाव और केतु का चतुर्थ भाव में  रहेगा जो  अगस्त के बाद क्रमशः आपकी राशि के नवम और तृतीय भाव में स्थित हो जायेगा |

ये साल किसी व्यापार की शुरुआत करने के लिए उत्तम है। धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। साथ ही भूमि-मकान आदि कार्यों में भी आप निवेश कर सकते हैं।  नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="वृश्चिक"]

वृश्चिक राशि का प्रतीक चिन्ह एक बिच्छू है और  बिच्छू का प्रतीक चिन्ह होने से आप अति शीघ्रता से प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति होगें जबकि बाहरी तौर पर आप स्वयं को बहुत ही शांत तथा संयमी दिखाने वाले व्यक्ति होते हैं | आप बलशाली साहसी व्यक्ति होते हैं, आपकी एक खासियत यह है कि एक बार जिस बात को करने का जुनून आपके अंदर सवार हो जाता है तब आप उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं | आप बोलने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं | आप एक उत्कृष्ट व्यक्ति सिद्ध होते हैं और यदि आपको समूह की बागडोर सौंप दी जाए तब आप एक अच्छे नेता साबित होते हैं | संसाधनों के उपयोग में आप अपने सभी गुणों का उपयोग बखूबी करते हैं. आप किसी के भी प्रति धीरे-धीरे विश्वास जमाने का काम करते हैं और एक बार विश्वास जमने के बाद आप उसे काफी लंबे समय तक निभाते भी हैं | आप सच्चाई और ईमानदारी के आधार पर अपने मित्रों का चुनाव करते हैं |  मित्रता में आप ना तो धोखेबाजी करते है और ना ही धोखेबाजी सहन करते हैं |  मित्र की हर संभव सहायता आप करने को तैयार रहते है, लेकिन यदि कोई आपसे धोखा करे तो आपसे बुरा फिर कोई नहीं होता है और आप बदले की भावना से ग्रसित रहते हैं, आप फिर कभी मित्र से बात नहीं करते हैं और सदा के लिए उनसे नाता तोड़ देते हैं |

वृश्चिक राशि वाले प्रायः बलिष्ठ, बलशाली, साहसी, पराक्रमी तथा ऊर्जावान व्यक्ति होते हैं | मंगल का प्रभाव होने के कारण आप मीन-मेख निकलने वाले, जिद्दी और अडंगा डालने में सिद्धहस्त होते हैं  | आप उपद्रवी, अनेक कार्यों से धन कमाने वाले, संतोष ना रखने वाले होते हैं | आपको नास्तिक कहा जाए तो भी ठीक है, स्व-स्वार्थ ही आपका ईश्वर होता है | आप बहुत ही शीघ्रता से छोटी से छोटी बात पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं |  आप स्वयं को दूसरों के सामने पूरी तरह से प्रकट नहीं करते हैं और छिपे हुए से रहते हैं | इस कारण आपकी स्थिति बहुत बार विस्फोटक भी हो सकती है लेकिन यह आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है |

वृश्चिक राशि के लिए कैरियर

आप पुलिस विभाग, रक्षा विभाग, रेलवे विभाग, दूर संचार विभाग आदि में नौकरी कर सकते हैं | आप ललित कला व नृत्य में भी कुशल होते हैं, आप अच्छे वक्ता व कुशल लेखक भी होते हैं, इनको भी आप आजीविका के लिए चुन सकते हैं |  आप बीमा कर्ता अथवा एजेंट हो सकते हैं | आपको चिकित्सा आदि जैसे क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है और मशीनरी से जुड़े काम आपके लिए उपयुक्त कहे जा सकते हैं | आप नेता या किसी संस्था के लीडर हो सकते हैं |

 शुभ रंग : लाल, सफ़ेद शुभ अंक : 9 शुभ रत्न : मूंगा

[/tab] [tab title="व्यापार व धन"]

व्यापार और धन 2017

व्यापारी वर्ग के व्यापार में वृद्धि होगी | किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं |

कोई मित्र सहयोगी अथवा पार्टनर के तौर पर आपके साथ जुड़ सकता है |

विदेश अथवा दूसरे प्रदेश में भी व्यापार विस्तार का योग बन रहा है |

धन के लिहाज से यह वर्ष अच्छा जायेगा, आय के स्तोत्र बढेंगे |

डूबा धन या बहुत समय से रुका धन मिलेगा |

धन आने पर उसका खर्च धार्मिक कार्यों पर करने से लाभ बढ़ जायेगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार"]

रिश्ते व प्यार 2017

पारिवारिक रिश्तों के लिए यह एक अच्छा वर्ष है, जिस से पिछले वर्षों में सम्बन्ध खराब हुए थे उनलोगों से संबंधों में सुधार होंगे |

नए प्रेम संबध बनाने के लिए यह वर्ष अच्छा है, एक से अधिक प्रेम सम्बन्ध आने वाले समय के लिए नुकसानदायी हो सकते हैं |

जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, कहीं घूमने का कार्यक्रम बनेगा |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

अनावश्यक यात्राओं से थकावट महसूस करेंगे |

बदहजमी की शिकायत हो सकती है, इस लिए बाहर खाना खाने से बचें |

यदि आप BP अथवा ह्रदय रोग से पीड़ित हैं तो वर्ष के आरम्भ में विशेष ध्यान दें अन्यथा कुछ दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़ सकते हैं |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम आयेंगे |

समय अच्छा है, जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना लाभ ले सकते हैं |

नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति का योग है पर कुछ भी अप्रत्याशित नहीं होगा | प्रगति धीरे-धीरे होगी |

बॉस का सहयोग प्राप्त हो सकता है | सम्मान प्राप्ति के भी योग हैं |

ऑफिस में छुपे शत्रु से सावधान रहें, आपकी किसी पुरानी गलती से आपको हानि पहुंचा सकता है |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनिवार को पीपल के नीचे दिया अवश्य जलाएं |

शनि-राहु-केतु के उपाय लाभकारी सिद्ध होंगे |

बजरंग बाण का नियमित पाठ शुभकारी रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.