Grah


Leo (सिंह) 2018

Slide5

सिंह राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष को शुभ कह सकते हैं |

प्रोफेसनल लाइफ में अगर आप अपना फोकस को स्थिर रखने में कामयाब हुए तो आप सफलता के शिखर तक पहुँच सकते हैं |

तीर्थ यात्रा पर जाने की पूरी सम्भावना बन रही है | सामाजिक दायरा बढेगा, सम्मान की प्राप्ति भी संभव है |

इस राशि की गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें |

अविवाहित विवाह बंधन में बंधेंगे और विवाहित किसी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं |

नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="सिंह"]

सिंह राशि के प्रभाव स्वरूप आपका स्वभाव उग्र हो सकता है और आप मनमर्जी के कार्यों को करने वाले होते हैं, आपकी ऊर्जा अद्वितीय है | आपकी शालीनता और रौब सभी को आकर्षित करने वाला होता है, आप जहाँ भी जाते हैं अपना अमिट प्रभाव छोड़ते हैं |

सूर्य का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी और तेजवान होती है | आप बुद्धिमान, शासन करने वाले, लोगों पर प्रभुत्व जमाना आपके लिए आसान होता है | आप एक उदार और सहायक व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं, आप एक वफादार व्यक्ति बनते हैं जो आत्मिक रूप से दूसरों के साथ जुड़ सकता है | आप अपने मित्रों कि सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. आप अपनी जरूरतों को दरकिनार करते हुए दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | आप एक ऎसे साथी की चाह रखते हैं जो आपको स्वछंद रहने दे और आपकी प्रगति में सहायक बन सके. आप साहसी, बली और आत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं तथा अपनी क्षमताओं से परे जाकर अपने काम को आगे तक ले जाने की कोशिश करते हैं | आप मिलनसार होते है

कई बार आप सूर्य के प्रभाव के कारण स्वतंत्र व स्वच्छंद रहने लगते हैं और इसलिए आप कुछ जिद्दी, घमंडी तथा अहंकारी हो जाते हैं | आपके भीतर लचीलेपन का अभाव पाया जाता है |

सिंह राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

सिंह राशि वालों के लिए उपयुक्त व्यवसाय सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, वकील, प्रोफेसर, इंजीनियर, व्यापार और संस्था के प्रमुख के रूप में और दवाओं से संबंधित हो सकता है | आप दार्शनिक व्यक्ति होते हैं, साहित्य और ललित कला के प्रति विशेष रूचि रखते हैं. आपको कलाकृतियों के संग्रह का शौक रहता है | सिंह राशि के व्यक्ति क्रिकेट खेलना पसन्द करते हैं,  आप बहस अच्छी और तर्कों से भरी हुई करते हैं  अत: आप वकील बनने की योग्यता रखते है, आपमें न्याय करने की क्षमता होती है. इसलिये न्यायधीश भी बन सकते है, आप नियुक्ति अधिकारी बन सकते हैं, राजदूत व राजकीय सेवायें, डायरेक्टर, चेयरमैन, मंत्री जैसे उच्च पदों में नियुक्त हो सकते हैं. प्रशासनिक सेवाओं, दवा विक्रेता, डाक्टर, शेयर मार्केट, वन्य अधिकारी, भ्रमणशील कार्य, सोने की खाने, रेस कोर्स, स्टेडियम आदि के रखरखाव से जुड़ सकते हैं | आपमें नेतृत्व व संगठन के स्वाभाविक गुण होते हैं अत: आप संगठन के बड़े-बड़े कार्य, शालीनता व गरिमापूर्ण ढ़ग से करने में सक्षम होते हैं |

शुभ रंग : लाल (उगते सूर्य के सामान) शुभ अंक : 1 शुभ रत्न : माणिक

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

अपने काम से आप बॉस और सीनियर्स को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। दफ़्तर में उच्च पद मिलने की संभावना है।

व्यापार करने वालों को भी धन का लाभ होगा |

अलग अलग क्षेत्र में भी कुछ नए काम करेंगे |

आपका कॉन्फिडेंस टॉप गीयर में होगा |

इस साल आपको पैसों को लेकर तंगी नहीं रहने वाली है।

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

अविवाहित लोगों विवाह बंधन में बंध सकते हैं |

जीवनसाथी के साथ अच्छा सम्बन्ध रहेगा |

भाई-बहन के बीमार होने से आपको तनाव हो सकता है |

विवाहित लोग किसी अन्य के प्रति आकर्षित हो सकते हैं |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

आपको आलस्य का त्याग करना होगा और अपने लक्ष्य पर ध्यान फ़ोकस करना होगा।

पेट सम्बन्धी समस्या पर ध्यान रखें |

पेट के निचले हिस्से में इन्फेक्शन हो सकता है, सावधान रहें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

पढाई के हिसाब से यह वर्ष एवरेज होगा |

आलस्य त्याग कर पाने में सक्षम हुए तो कुछ अच्छा फल मिल सकता है |

नयी नौकरी की तलाश करने वालों को किस्मत से नौकरी मिलेगी, मेहनत की तो तरक्की भी संभव है |

आय के स्तोत्र में वृद्धि होने की पूरी सम्भावना है |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

काले अंडर गारमेंट्स ना पहनें  |

सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें |

उगते सूर्य का दर्शन करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.