Grah


Pisces (मीन) 2018

Slide12

मीन राशि 2018 राशिफल

  मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2018 एक ठीक ठाक वर्ष रहेगा जिसमें आपको भाग्य का समर्थन अधिक नहीं मिलेगा | आपके परिश्रम के अनुरूप आपको फल की प्राप्ति होगी इसलिए बेहतर प्लानिंग और जी तोड़ मेहनत कर के इस वर्ष को बेहतर बनाया जा फक्त है | स्वास्थ का विशेष ध्यान दें खास तौर पर सीजन के बदलने के समय अन्यथा परेशानी उठानी होगी | घूमने-फिरने-यात्राओं जिसमें कार्य क्षेत्र और अपनी पर्सनल दोनों यात्राएं होंगी | जो जताक विदेश घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे थे उनके भी विदेश जाने का योग दिख रहा है |

 नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ....-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मीन"]

मीन राशि का प्रतीक चिन्ह दो मछलियाँ हैं जिनका मुँह दूसरे की पूँछ की ओर है | मीन राशि वाले जातक प्रायः विनम्र स्वाभाव के, प्रसन्न-मुख परन्तु अत्यंत रसिक स्वाभाव के होते हैं | बृहस्पति का प्रभाव होने के कारण देव और गुरुओं का आदर करने वाले | इनकी वाक्-शक्ति अच्छी होती है, आप चाहे जो भी काम करें कला पक्ष खुल के सामने आता है | नया करने के फ़िराक में कभी कभी मादक पदार्थों का सेवन के लती भी हो सकते हैं | आप सदा असमंजस की स्थिति में रहते हैँ | जल तत्व होने के कारण आप बहुत ही जल्दी बदल जाते हैं, इस कारण आप कई बार दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह भी नहीं सोचते कि इसका परिणाम क्या होगा |  बृहस्पति के प्रभाव के कारण आप धीर-गंभीर व समझदार होते हैं लेकिन अशुभ प्रभाव होने पर आपके गुणों में कमी भी आ सकती है | प्रेम संबंधों को लेकर आप बहुत ही रूमानी रहते हैं और अपने प्रेमी को प्यार व दुलार देने वाले होते हैं | आप समझदार, बुद्धिमान, ज्ञानयुक्त तथा संगीतप्रेमी होते हैं |  आपको अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है | आलस आपका अवगुण है, सोने की आदत के कारण कई बार काम छोड़ देते हैं | किसी पर भी जल्दी विश्वास कर आप ठगे जाते हैं |

मीन राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मीन राशि को गुरु की राशि माना गया है और गुरु बुद्धि, विवेक तथा ज्ञान के कारक ग्रह हैं | इसलिए जितने भी कार्य सलाहकारिता अथवा अध्यापन से संबंधित है वह सभी बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए आप एक अच्छे सलाहकार अथवा अध्यापक भी हो सकते हैं | आप लेखन, संपादन तथा धर्म प्रचारक भी हो सकते हैं | आप फिल्म, मनोरंजन अथवा जासूसी के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं | आप चिकित्सक के रुप में भी अपना व्यवसाय चुन सकते हैं |

शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 3 शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

सीनियर से संबंध अच्छे होंगे

पद-प्रतिष्ठा के हिसाब से साल अच्छा है |

सम्मान मिलेगा |

व्यापारी के पास भी धन प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे |

किसी बड़े निवेश को करने से पहले जानकारी कर लें अन्यथा नुकसान होगा |

 

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

प्रेम संबंधों में विशेष ध्यान दें |
क्रोध में गलत बोलना भारी पड़ सकता है |
शक करने से बचें और अगर आप इससे बच कर रहे तो 2018 प्रेम सम्बन्ध के लिए एक यादगार समय होगा |
 
 

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको आराम का समय नहीं मिलेगा |
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें |
इस राशि के जो भी जातक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है वो अपनी तबियत का विशेष ध्यान दें |
खान-पान पर विशेष ध्यान दें |
कमर की चर्बी से परेशान रहेंगे |
 
 

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

पेशेवर ज़िन्दगी में कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे, इसलिए उनका फ़ायदा उठाने के लिए पहले से ही तैयार रहें।
एकाग्रता और याददाश्त कमजोर रहने से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शॉर्टकट से सफलता भी छोटी मिलेगी इस लाइन को ध्यान रखें पूरे वर्ष

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

देवगुरु बृहस्पति के उपाय करें |

पीले वस्त्र धारण कर के शुभ कार्य में जायें |

राम-रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ कल्याणकारी रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.