Grah


Sagittarius (धनु) 2017

Sagittarius धनु धनु राशि 2017 राशिफल

वर्ष के प्रारंभ में धनु राशि का राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति  आपकी राशि के दशम भाव में रहेंगे और सितम्बर में वह आपकी राशि के एकादश भाव में आ जायेंगे |

वर्ष के प्रारंभ में शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में रहेंगे और इसी वर्ष शनि देव आपकी राशि में आ जायेंगे और आप पर साढ़ेसाती  की द्वितीय ढईया की शुरुआत होगी  |

वर्ष के प्रारंभ में राहु आपकी राशि के नवम भाव और केतु आपकी राशि के तृतीय भाव  में हैं जो अगस्त में क्रमशः अष्टम और द्वितीय में आ जायेंगे |

इस वर्ष आपकी पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बरक़रार रहने की सम्भावना है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन मिलने के भी योग बने हुए हैं।  नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="धनु"]

धनु राशि वाले प्रायः देखने में आकर्षक, बलवान और लंबे कद के होते है | आपके बाल घने होते हैं व आंखें चमक से भरपूर होती हैं | आपको क्रोध जल्दी आता है और आप थोड़े जल्दबाज होते हैं, जल्दी निर्णय लेने के कारण नुकसान उठाते हैं |  आप में उत्सुकता का भाव भी अधिक होता है, हर  बात के विषय में जानने के लिए आप सदैव आतुर रहते हैं | आप प्रतिस्पर्धा से घबराते नहीं है, अपितु डटकर सामना करने की क्षमता रखते हैं | आप रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं, अगर आपको रोमांस करने का मौका मिल जाए तो आप पहल करने से पीछे नहीं हटते और अपने प्रेम का इजहार कर देते हैं | आपके साथ वहीं व्यक्ति टिक सकता है जो आप की ही भांति ऊर्जावान और उत्साहित रहता हो | बृहस्पति का प्रभाव होने के कारण देव और गुरुओं का आदर करने वाले | आप स्पष्टवक्ता, निर्मल चरित्र वाले, अच्छे मित्र, धनी, जनप्रिय होते हैं | अच्छे गुणों के साथ अहंकार की मात्रा अधिक होने के कारण सफलता के मुकाम तक पहुँचने में संघर्ष करना पड़ता है | आपके मित्र मंडली में हर किस्म के लोग रहेंगे, आप लोगों को उनके विशिष्ट गुणों के आधार पर ही अपना दोस्त बनाते हैं | आपको नेतृत्व करने की इच्छा रहती है किसी और के विचारों को अपने उपर सह नहीं पाते लेकिन उनका निरादर भी नहीं करते हैं |  प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना आपको अच्छा लगता है |  चुनौतियां स्वीकार करना आपको अच्छा लगता है. किसी भी काम को साहस, दृढ़ता, संकल्पशक्ति, उत्साह के साथ पूरा करते हैं |

धनु राशि के व्यवसाय

देवगुरु बृहस्पति के पराभव से आप अपना करियर धर्म के क्षेत्र में बना सकते हैं | आप धर्म प्रचारक के रुप में भी काम कर सकते हैं, आप धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर भी अपना काम कर सकते हैं | अत्यधिक ऊर्जावान होने के कारण आप खेलों को भी अपने कैरियर के रुप में चुन सकते हैं | आप लेखापाल अथवा वकालत को भी अपना कैरियर बना सकते हैं | आप वित्तीय प्रबंधक अथवा सलाहकार के रुप में भी काम कर सकते हैं | शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 3 शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापार के लिहाज से यह वर्ष अच्छा फल देगा |

किसी नए बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से धन और सम्मान प्राप्त होगा |

काम काफी बढेगा और धन भी, सात्विक रहे तो इसका आनंद ले पायेंगे अन्यथा आने वाले समय में बड़े झटके लगेंगे |

धन को शुभ कार्यों में और सत्कर्म में लगाना श्रेयकर रहेगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा पुराने रिश्तों में प्रेम बढेगा |

प्रेम-संबंधों में नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं, कार्यक्षेत्र अथवा शिक्षा क्षेत्र में नया प्रेमी मिल सकता है |

विवाहित लोगों का भी बाहर कहीं नया प्रेम-सम्बन्ध बन सकता है जो आने वाले समय के लिए शुभ नहीं है |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

अति-व्यस्तता के कारण शरीर पर ध्यान ना देने सम्बन्धी परेशानी परेशान कर सकती है |

पीठ का दर्द, स्पोंडीलाइटिस का दर्द परेशान कर सकता है |

शुगर रोगी अपनी जांच करवाते रहें |

अनियमित दिनचर्या और अनियमित खानपान से पेट सम्बन्धी समस्या परेशान करेगी |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों का पढाई में मन लगेगा, किसी नए विषय को समझने और एक्सपर्ट बनने के लिए अच्छा समय है इसका भरपूर उपयोग करें |

जहाँ आप पढ़ते हैं वहीँ पढ़ाने का ऑफर भी मिल सकता है |

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, प्रमोशन के साथ साथ काम का अत्यधिक बोझ बढ़ सकता है |

बॉस का समर्थन और सहयोग से आपको किसी नए प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है |

जिस से आपकी आय के स्तोत्र में वृद्धि होगी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनि के उपाय करें |

हनुमानजी के दर्शन करें |

बजरंग बाण का पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.