Grah


Aquarius (कुम्भ) 2018

Slide11

कुम्भ राशि 2018 राशिफल

 

राशिफल 2018 के अनुसार कुम्भ राशि वालों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ होने जा रहा है | इस वर्ष आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे | कई सारे फैसले जो आप लेंगे वो अच्छी तरह से फलित होंगे जिस से आपका कॉन्फिडेंस बढेगा | कुछ भी बोलते समय विशेष ध्यान दिया करें आपकी बोली बात किसी को हर्ट कर सकती है | धर्म-आध्यात्म में आपक रुझान बढेगा, गुरु के सानिध्य में जा सकते है | मन को स्थिर रखें | किसी भी विपरीत लिंगी जातक से आपका सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा पर स्थितियों पर नियन्त्र रखना हित में रहेगा | नियंत्रण रखना आपके लिए इस वर्ष का मूल मंत्र होगा | नीचे विस्तार से जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है -अमित बहोरे


[Htab] [tab title="कुम्भ"]

कुम्भ राशि का प्रतीक चिन्ह कुंभ अर्थात घडा़ है | कुम्भ राशि वाले जातक प्रायः गुप्त स्वभाव के, विलक्षण बुद्धि वाले परन्तु धन के आभाव वाले होते हैं | आप बहुत गहरे विचारक हैं, संकट के समय आप दूसरों के लिए सहायक बनते हैं और मदद करने वाले होते हैं |  आप बहुत ही बुद्धिमान व समझदार व्यक्ति होते हैं |  आप विचारों से उग्र तथा स्वतंत्र होते हैं | आप किसी भी बात को बिना ठोस आधार के नहीं करते हैं | आपका ज्ञान सहजस्वभाविक होता है,  जिस कारण आप स्वयं को शांत पाते हैं | शनि का प्रभाव होने के कारण व्यसनी और आलसी होते हैं | इनकी संगति अच्छी नहीं होती है, आप अपनी पत्नी को दुःख पहुँचाने वाले व्यवहार करते हैं | आप शर्मीले व्यक्ति लगते हैं, परन्तु ऐसा नहीं है | आप कलह प्रिय, ऊर्जावान व सनकी प्रतीत होते हैं |  हर मामले के जानकार होने के बावजूद अपने गलत व्यवहार और गलत चयन से दुःख बढ़ा लेते हैं | आप दिल के अच्छे होते हैं, भावुक होते हैं, परन्तु कई बार आपके गलत व्यवहार आपके अच्छे बर्ताव पर भारी हो जाती है  इस से आपके सम्बन्ध ख़राब होते हैं | जोखिम उठाने में आप सिद्धहस्त होते हैं, परन्तु जोखिम उठाने के कारण कई बार बड़ा नुकसान भी उठाते हैं |

कुंभ राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

आप लोहे अथवा चमड़े से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं | आप सलाहकारिता के क्षेत्र में भी जा सकते हैं | आप अभियांत्रिकी, चिकित्सक, ज्योतिष से संबंधित काम को भी अपनी आजीविका का क्षेत्र बना सकते हैं | आप पुरानी इमारतों से संबंधित काम अथवा सिविल इंजीनियरिंग आदि में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं | पुराने एंटिक पीस आदि से जुड़ा काम कर के अपनी आजीविका कमा सकते हैं |

शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 8 शुभ रत्न : नीलम

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

व्यापारियों को यात्राओं से लाभ होने का योग है |

कार्य क्षेत्र में विवाद से दूरी बनाएं रखें अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है |

अप्रैल से सितम्बर के बीच धन का खर्च बढेगा, उधार दिया तो पैसा फंस सकता है |

आमदनी बढ़ेगी परन्तु किसी पुराने कर्जे को समाप्त करने से धन की तंगी बनी रहेगी |

 

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

साल के शुरुआत में कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

क्रोध पर नियंत्रण रखें और बोलने से पहले सोच-विचार लें। किसी भी नतीज़े पर पहुँचने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोच लें।

प्रेम संबंधों के लिहाज से यह वर्ष अच्छा नहीं रहने वाला है |

अविवाहितों के विवाह का संयोग बनेगा, पर काफी मेहनत करनी होगी |

किसी नए विपरीत लिंगी आकर्षण के कारण जग हंसाई के पात्र बन सकते हैं |

वाणी पर नियंत्रण रखें वरना कई करीबी संबंधों में खटास आयेगी |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

नींद का ना आना, वजन का बढ़ना और अनियमित दिनचर्या से परेशानी होगी |

जो लोग पहले से ही BP या कमर दर्द से परेशान है वो सावधान रहें |

जून से नवम्बर तक वाहन चलाने में सावधानी बरतें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

शिक्षा के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहने वाला है |

मनचाहे कॉलेज में दाखिला होगा |

जो नयी नौकरी की तलाश में है उनकी मनोकामना पूरी होगी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

देवी आराधना लाभकारी रहेगी |

राहू-केतु के उपाय लाभ देंगे |

राम-रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ कल्याणकारी रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.