Grah


Gemini (मिथुन) 2017

slide3

मिथुन राशि 2017  राशिफल

वर्ष के आरम्भ में मिथुन राशि वालों की राशि के छठें भाव में शनि देव स्थित रहेंगे जोकि इस वर्ष में आपकी  राशि  के सप्तम  भाव में स्थित हो जायेंगे |

वर्ष के आरम्भ में मिथुन राशि वालों के तृतीय भाव में राहु और नवम भाव में केतु विराजमान रहेंगे जो अगस्त में  क्रमशः द्वितीय और अष्टम भाव में आ जायेंगे |

देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हैं जो सितम्बर के बाद आपकी राशि से पंचम भाव में स्थित हो जायेंगे |

वर्ष अच्छा रहेगा, रोगों से मुक्ति मिलेगी | विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे | जम के मेहनत करें और भरपूर फल पाएं, नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मिथुन"]

मिथुन राशि का प्रतीक चिन्ह स्त्री-पुरुष का एक जोड़ा है जिनके हाथों में एक वाद्य यंत्र है | ज्योतिष की यह पहली राशि है जिसमें मानवाकृति बनी हुई है | यह जोड़ा स्त्री-पुरुष का साथ बताता है और संगीत के बारे में इशारा करता है |  यह राशि स्वभाव से द्वि-स्वभाव मानी जाती है | बुध के प्रभाव स्वरुप इस राशि के लोगों को बुद्धिमान हाजिर-जवाब माना गया है | इसके प्रभाव से आप द्वि-स्वभाव व्यक्तित्व के हो सकते हैं, वायु तत्त्व होने के कारण आपके मन के घोड़े सदा दौड़ते ही रहेंगे और आप सदा कोई ना कोई योजना बनाने में मशगूल रहेंगे | चिन्तन मनन बहुत करेंगे, विचारशील व्यक्ति होगें | आप परिश्रमी तथा बहुमुखी ( All -Round ) प्रतिभा के धनी व्यक्ति होगें |  आप हर परिस्थिति में स्वयं को ढ़ालने में अनुकूल होगें, आप बहुत ही तर्कपूर्ण तरीके से अपने शब्दों की अभिव्यक्ति करते हैं |  आपकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि आप एक समय में दोहरा व्यक्तित्व अपनाते हैं लेकिन दोनो व्यक्तित्व में संतुलन बनाकर रखते हैं |

आपके एक रुप में तो आप बहुत ही चुलबुले, कुशल-वक्ता, बहुत बोलने वाले और हर बात में तर्क वितर्क करने वाले हैं तो अपने दूसरे रुप में बहुत ही धीर गंभीर रहने वाले, व्याकुल, अशांत तथा चिन्तन मनन करने वाले होते हैं | कोई भी रुप सामने आए, आप दोनो में ही परिस्थिति अनुकूल स्वयं को ढ़ालने में सक्षम होते हैं,  इसीलिए आप कहीं भी क्यूँ ना चले जाएँ, आपके आसपास के लोग कभी बोरियत महसूस नहीं करते हैं | आप एक जिन्दादिल व्यक्ति हैं और सदा मौज मस्ती के मूड में रहते हैं | प्रेम संबंधों को लेकर आप सदा ही जोश में रहते हैं लेकिन अपने प्रेम संबंधों का इजहार करने में आप झिझकते बहुत हैं | प्रेम संबंधों को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं, आपको मित्रों के साथ घूमना-फिरना भी बहुत अच्छा लगता है | आप समाज के नियमो का पालन भी बखूबी करते हैं और आप कभी अधिक समय तक अकेले नहीं रह सकते हैं | आपको अच्छी बाते करना, गपशप और तर्कपूर्ण बाते करना अच्छा लगता है | यही सभी खूबी आप सामने वाले व्यक्ति में भी तलाशते हैं और सामने वाला व्यक्ति आपके समान नही है तब आप एक कदम पीछे हटा लेते हैं क्योकि आपको साफ व स्पष्ट बात करना अच्छा लगता है | इन्ही सभी खूबियों के कारण आप महिलाओं को अत्यंत प्रिय होते हैं |

मिथुन राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मिथुन राशि का होने से आपके लिए मीडिया में जाना उचित रह सकता है क्योकि वहाँ वाकपटु होना जरुरी है | इसके अतिरिक्त आप ज्योतिष, अकाउंट्स, आंकड़ो से जुड़े काम भी कर सकते हैं |  आप लेखन अथवा संपादन में भी अपना कैरियर बना सकते हैं |  इंजीनियरिंग, शिक्षण तथा सलाहकारिता के काम भी आप कर सकते हैं | आप अनुवादक,  अच्छे आलोचक, साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारी, प्रकाशक, विश्लेषक तथा डाक-तार विभाग में भी आप भाग्य आजमा सकते हैं | मार्केटिंग फील्ड या वाणी के प्रभाव से होने वाला हर कार्य आपके लिए उपयुक्त होगा |

शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5 शुभ रत्न : पन्ना

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017 

अगर आपने नया व्यापार प्रारंभ किया है अथवा विस्तार किया है तो वर्ष के शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी होगी, समय कहीं से भी ख़राब नहीं है मेहनत का फल मिलेगा |

आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी आपके विरोधी और प्रतिस्पर्धी भी आपकी खुल के प्रशंसा कर सकते हैं |

धन का लाभ निरंतर होगा, वर्ष के शुरुआत से अच्छा वर्ष का अंत आपके लिए धनदायक सिद्ध होगा |

व्यापार अथवा कुछ भी नया करने के सोच रहे हैं तो यह वर्ष अच्छा है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017 

प्रेम सम्बन्ध में मस्ती माहौल बना रहने दें यही अच्छा है, युद्ध वाला माहौल ना बनाएं |

जीवनसाथी पर विश्वास करें, शक का कीड़ा ना पनपने दें अन्यथा मानसिक आघात लग सकता है |

जीवनसाथी/ प्रेमी से साथ घूमने जाएँ साथ में समय बिताना श्रेष्ठ रहेगा |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017 

वाहन चलाते समय ध्यान रखें |

खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें, फ़ूड-पोइसिनिंग की संभावना बन रही है |

ENT इन्फेक्शन के प्रति भी सचेत रहें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017 

विदेश में जा कर शिक्षा लेने के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा |

परिश्रम से लाभ मिलेगा, इस वर्ष अगर एग्जाम का रिजल्ट आने वाला है तो आपके लिए अनुकूल आएगा |

नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस की प्रशंसा मिलेगी, मनोनुकूल प्रमोशन हो सकता है |

आय के स्तोत्र बढेंगे |

वाणी पर नियंत्रण रखें अक्क्सर जब आप खुश होते हैं तो कुछ गलत बोल जाते हैं |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017 

बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं |

गणेश जी का पाठ करें |

पौधारोपण करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.