Grah


चैत्र (Chaitra)

हिन्दू मास चैत्र

चैत्र मास हिंदू पंचांग का प्रथम मास होता है, चैत्र मास अंग्रेजी महीने मार्च अथवा अप्रैल में प्रारंभ होता है | चैत्र मास का प्रारंभ होलिका दहन के अगले दिन से होता है | इसी मास में चैत्र का नवरात्र होता है और नवरात्री की प्रतिप्रदा वाले दिन से ही हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ भी होता है |

चैत्र मास के प्रमुख त्यौहार

नवरात्री, गणगौर, राम-नवमी, हनुमान जयंती

चैत्र मास में जन्मे जातक

इस मास में जन्म लिए हुए जातक मिलनसार, भावुक, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनत करने वाले, एकांत पसंद करने वाले तथा अपने कार्य में कुशल होते हैं | इनकी शिक्षा यदि कम भी हो तो यह व्यवसाय में अच्छा नाम कमाते हैं |

कृष्ण पक्ष की अपेक्षा शुक्ल पक्ष में जन्मे जातक अधिक भाग्यशाली होते हैं |

देखने में दुबले- पतले, गोरे व लम्बाई अच्छी होती है |

छोटी उम्र से ही यह कमाना प्रारंभ कर देते हैं |

इनका विवाह जल्दी होता है, इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है |

 स्वास्थ्य के लिहाज से यह अच्छे होते हैं |

यह सत्य बोलने में परहेज नहीं करते, विश्वास करने योग्य, धर्मात्मा तथा दयालु स्वाभाव के होते हैं |

इनका संतान सुख भी अच्छा रहता है |

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.