Grah


Gemini (मिथुन) 2018

Slide3

मिथुन राशि 2018  राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष कई उपलब्धियां ले कर आ रहा है प्रोफेसनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ में भी कई पॉजिटिव बदलाव होंगे |

वाणी पर नियंत्रण रखने में यदि आप सक्षम रहे तो यह वर्ष यादगार साबित होगा |

पदोन्नति, सम्मान, धन सब समय समय पर प्राप्त होगा | पिछले वर्षों में किये गए कार्यों के लिए आपको पहचान और सम्मान प्राप्ति हो सकती है |

कई यात्राएं करनी होंगी, हर यात्रा से आपका लिए कुछ नया सीखने को मिलेगा |

, नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="मिथुन"]

मिथुन राशि का प्रतीक चिन्ह स्त्री-पुरुष का एक जोड़ा है जिनके हाथों में एक वाद्य यंत्र है | ज्योतिष की यह पहली राशि है जिसमें मानवाकृति बनी हुई है | यह जोड़ा स्त्री-पुरुष का साथ बताता है और संगीत के बारे में इशारा करता है |  यह राशि स्वभाव से द्वि-स्वभाव मानी जाती है | बुध के प्रभाव स्वरुप इस राशि के लोगों को बुद्धिमान हाजिर-जवाब माना गया है | इसके प्रभाव से आप द्वि-स्वभाव व्यक्तित्व के हो सकते हैं, वायु तत्त्व होने के कारण आपके मन के घोड़े सदा दौड़ते ही रहेंगे और आप सदा कोई ना कोई योजना बनाने में मशगूल रहेंगे | चिन्तन मनन बहुत करेंगे, विचारशील व्यक्ति होगें | आप परिश्रमी तथा बहुमुखी ( All -Round ) प्रतिभा के धनी व्यक्ति होगें |  आप हर परिस्थिति में स्वयं को ढ़ालने में अनुकूल होगें, आप बहुत ही तर्कपूर्ण तरीके से अपने शब्दों की अभिव्यक्ति करते हैं |  आपकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि आप एक समय में दोहरा व्यक्तित्व अपनाते हैं लेकिन दोनो व्यक्तित्व में संतुलन बनाकर रखते हैं |

आपके एक रुप में तो आप बहुत ही चुलबुले, कुशल-वक्ता, बहुत बोलने वाले और हर बात में तर्क वितर्क करने वाले हैं तो अपने दूसरे रुप में बहुत ही धीर गंभीर रहने वाले, व्याकुल, अशांत तथा चिन्तन मनन करने वाले होते हैं | कोई भी रुप सामने आए, आप दोनो में ही परिस्थिति अनुकूल स्वयं को ढ़ालने में सक्षम होते हैं,  इसीलिए आप कहीं भी क्यूँ ना चले जाएँ, आपके आसपास के लोग कभी बोरियत महसूस नहीं करते हैं | आप एक जिन्दादिल व्यक्ति हैं और सदा मौज मस्ती के मूड में रहते हैं | प्रेम संबंधों को लेकर आप सदा ही जोश में रहते हैं लेकिन अपने प्रेम संबंधों का इजहार करने में आप झिझकते बहुत हैं | प्रेम संबंधों को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं, आपको मित्रों के साथ घूमना-फिरना भी बहुत अच्छा लगता है | आप समाज के नियमो का पालन भी बखूबी करते हैं और आप कभी अधिक समय तक अकेले नहीं रह सकते हैं | आपको अच्छी बाते करना, गपशप और तर्कपूर्ण बाते करना अच्छा लगता है | यही सभी खूबी आप सामने वाले व्यक्ति में भी तलाशते हैं और सामने वाला व्यक्ति आपके समान नही है तब आप एक कदम पीछे हटा लेते हैं क्योकि आपको साफ व स्पष्ट बात करना अच्छा लगता है | इन्ही सभी खूबियों के कारण आप महिलाओं को अत्यंत प्रिय होते हैं |

मिथुन राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मिथुन राशि का होने से आपके लिए मीडिया में जाना उचित रह सकता है क्योकि वहाँ वाकपटु होना जरुरी है | इसके अतिरिक्त आप ज्योतिष, अकाउंट्स, आंकड़ो से जुड़े काम भी कर सकते हैं |  आप लेखन अथवा संपादन में भी अपना कैरियर बना सकते हैं |  इंजीनियरिंग, शिक्षण तथा सलाहकारिता के काम भी आप कर सकते हैं | आप अनुवादक,  अच्छे आलोचक, साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारी, प्रकाशक, विश्लेषक तथा डाक-तार विभाग में भी आप भाग्य आजमा सकते हैं | मार्केटिंग फील्ड या वाणी के प्रभाव से होने वाला हर कार्य आपके लिए उपयुक्त होगा |

शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5 शुभ रत्न : पन्ना

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018 

व्यापार के हिसाब से धन की आगम अच्छी रहेगी |

व्यापार में विस्तार होगा और व्यस्तता और बढ़ेगी |

निवेश से लाभ होगा पर जुआ, सट्टा और लाटरी से बचिएँ |

सीनियर, बॉस या पार्टनर से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखना श्रेष्ठ रहेगा |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवन साथी के साथ घूमने का एक प्रोग्राम बनेगा जिससे संबधों में प्रगाड़ता आएगी |

अत्यधिक व्यस्तता के कारण जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है, सहज रहे |

परिवार सहित किसी यात्रा पर जा सकते हैं |

नए सम्बन्ध बनेंगे |

[/tab]

[tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

अप्रैल मास में गंभीर चोट लग सकती अतः वाहन चलाते समय या यात्रा के समय ध्यान दें |

आराम करने का समय निकालें |

योग, प्राणायाम या कसरत करने का रूटीन बनाएं |

[/tab]

[tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

शिक्षा में टीचर का पूरा सपोर्ट मिलेगा |

प्रोजेक्ट समय से पूरे होंगे और सम्मान मिलेगा |

नयी नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी भी मिलेगी और प्रमोशन भी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं |

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें |

पौधारोपण करें व करवाएं |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.