Grah


Mesha - Aries

aries U 

जब जातक की जन्म कुंडली में चंद्रमा मेष राशि में होता है तो उस जातक की राशि मेष होती है

मेष  ज्योतिष में प्रथम राशि है इसको अंग्रेजी में Aries कहते हैं, आइये जाने मेष (Aries ) राशि वाले कैसे होते हैं

मेष पहली राशि
अश्विनी- I, II, III, IV चू, चे, चो, ला
भरणी- I, II, III, IV ली, लू, ले, लो
कृतिका- I
राशि स्वामी मंगल (Mars )
स्वभाव उग्र
दिशा पूर्व
वर्ण क्षत्रिय
लिंग पुरुष
गुण रज
तत्त्व अग्नि
योनि पशु
प्रभुत्व मस्तक
रंग लाल
रत्न मूंगा (Coral )

 मेष राशि का प्रतीक चिन्ह मेढा होता है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में भेड़ा कहा जाता है. इसके प्रभाव स्वरूप आपके स्वभाव में मेढे वाले गुण देखे जा सकते हैं | मेष राशि वाले जातक प्रायः चंचल स्वाभाव के, सदाचारी परन्तु क्रोधी स्वाभाव के होते हैं, आप अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहने वाले होंगे और अपने लक्ष्य को किसी भी प्रकार से हासिल कर लेने की कोशिश आप में रहती है |  अपने लक्ष्य को पाने में आप निरंतर प्रयासरत रहते हैं | आप में स्थिरता की कमी होती है,  एक स्थान पर टिक कर बैठना आपको नहीं आता सदैव व्यस्त रहते हैं | मेष राशि वाले अपने कर्म क्षेत्र में भी बदलाव करते रहते हैं | आप अचानक से और अनायास होने वाले फैसलों या बदलावों के लिए तैयार रहते हैं | कभी-कभी बिना विचार, मनन किए बिना भी शीघ्रता से आप कोई काम करना शुरू कर सकते हैं |  मेष राशि एक चर राशि है इसलिए अधिकतर समय आप गतिशील रहते हैं | आप बड़ी से बड़ी चुनौती से भी नहीं घबराते बल्कि कोई भी चुनौती को अच्छे से निपटा देते हैं |

आपको नेतृत्व करने की चाह रहती है, प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना आपको अच्छा लगता है | आप सभी स्थानों में सबसे आगे रहना चाहते हैं, खेल कूद में भाग लेना आपको पसंद है इसी के साथ साथ आपको नए-नए परिधानों को पहनने का शौक भी हो सकता है, आप शारीरिक श्रम करने से पीछे नहीं हटते हैं. साहस, दृढ़ता, संकल्पशक्ति, उत्साह आत्मविश्वास आपकी अन्य विशेषताएं होती हैं |  मंगल का प्रभाव होने के कारण क्रोध जल्दी आता है पर उतनी ही जल्दी चला भी जाता है | इनकी तर्कशक्ति अच्छी होती है, आपके विचार स्वतंत्र होते हैं | आपको पसीना अधिक निकलता है | आपके भीतर प्रतिभा का भंडार होता है लेकिन आप उसका समय पर सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, अधीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं अक्क्सर आप कुतर्क और मूर्खतापूर्ण बातें करने से भी परहेज नहीं करते हैं | 

मेष राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, यह एक अग्नि तत्व राशि है | मंगल से प्रभावित होने पर इस राशि के लोगों में  क्रूरता और दबंगई का भाव अवश्य होता है | आप में बाहुबल का प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है | मेष राशि के होने से आप सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, खिलाडी़, सर्जन, अस्त्र-शस्त्र से जुड़े कार्य अथवा धातु से संबंधित कार्य कर सकते हैं |  प्रशासनिक विभाग में कार्य करने वाला, वन्य विभाग में कार्यरत, चिकित्सा में अथवा आई.ए.एस (IAS) या नेता के रूप में कार्यरत हो सकते हैं. खेलकूद में, नौसेना रक्षक, संवादक या उपदेशकफाईनेंस में, होटल, रेस्तरां, चिकित्सा, कृषि और बिजली के उपकरणों के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं | मेष राशि वाले खाने और खिलाने के भी शौक़ीन होते हैं साथ साथ अच्छा खाना बनाना भी इनका शौक होता है |

शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 9 शुभ रत्न : मूंगा

राशिफल 2015

       

 मेष 2015          वृष-2015         मिथुन-2015

   

कर्क-2015              सिंह-2015           कन्या-2015

      

तुला-2015            वृश्चिक-2015        धनु-2015      

   

मकर-2015              कुम्भ-2015           मीन-2015

 


Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.