Grah


Capricorn (मकर) 2017

Capricorn मकर

मकर राशि 2017 राशिफल

वर्ष के आरम्भ में शनि आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित है जो इस वर्ष आपकी राशि से बारहवें आएगा और इसी के साथ आपकी साढ़ेसाती का प्रारंभ भी इसी वर्ष हो जायेगा |

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि के अष्टम भाव और केतु द्वितीय भाव में हैं, जो अगस्त में क्रमशः सप्तम और लग्न में जायेंगे |

जबकि वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में और सितम्बर के बाद से आपकी राशि के दशम  में विराजमान हो जायेंगे |

इस वर्ष नौकरीपेशा लोग साहस और उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे बेहतर है | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मकर"]

मकर राशि वाले जातक प्रायः सुन्दर स्वरुप के व धैर्यवान व्यक्ति हैं | आप गंभीर प्रवृति के व्यक्ति होते हैं |  निजी व व्यवसायिक दोनो ही क्षेत्रों में विकास व प्रगति के लिए आपको निश्चित रुप से स्वतंत्रता चाहिए होती है | आप सदा ही व्यस्त रहते हैं, खाली बैठना आपको नहीं आता | आप किसी के भी मामले में टांग अड़ाने की पहल नहीं करते हैं जब तक कि आपको किसी काम के लिए कहा ना जाएं | आप दिखावा कम करते हैं और अपने कर्मो पर अधिक बल देते हैं | आपको अनुशासन प्रिय है, दिखावा करने की बजाय कार्य को करने में विश्वास रखते हैं | शनि का प्रभाव होने के कारण या तो आप सुविख्यात या कुख्यात होते हैं, मतलब जिस भी क्षेत्र में होते हैं चर्चा का विषय होते हैं | अति-आत्मविश्वास के कारण आपके विरोधी बढ़ते हैं, आपको लगता है कि आपको सब पता है और दूसरे आपसे कम समझदार है |  वाणी के चयन में गड़बड़ी से अक्सर आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ती है | चिंता करना आपकी हॉबी है, कोई ना कोई चिंता लिए बैठे रहते हैं |

मकर राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मकर राशि का स्वामी शनि होता है इसलिए आपको शनि से संबंधित काम अनुकूल रह सकते हैं | आप कृषि से जुड़े काम कर सकते हैं, आप धातु से जुड़ा काम भी कर सकते हैं |  आप एक अच्छे वकील साबित हो सकते हैं | लकड़ी, सीमेंट अथवा लोहे से संबंधित काम भी आपके लिए अनुकूल रहेंगे | ट्रांसपोर्टेशन का काम भी आपके अनुकूल रहेगा | आप न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रह सकते हैं | शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 8 शुभ रत्न : नीलम

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापार के विस्तार के लिए कई यात्रा का योग बन रहा है |

व्यापार का विस्तार होगा, नए प्रोजेक्ट पर काम करने का सुखद संयोग बन रहा है |

मार्केट में फंस चुके पैसे की वापसी इस वर्ष सम्भव है |

शेयर बाजार से भी लाभ मिल सकता है |

किसी सहयोगी अथवा नौकर पर आँख बंद कर के भरोसा ना करें |

धन खूब आएगा, आकस्मिक धन लाभ का भी योग है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

आपके परिवारिक रिश्तों में सुधार होगा |

प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष कुछ विशेष नहीं है, जैसा चल रहा है वैसा ही चलेगा जैसे यदि प्रेम-सम्बन्ध अच्छा चल रहा है तो अच्छा चलेगा और यदि बिगड़ गया है तो बिगड़ता चला जायेगा |

वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा |

 [/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

एलर्जी से सावधान रहें, सीजनल एलर्जी से सर्दी-जुकाम और स्किन सम्बन्धी परेशानी बढ़ सकती है |

काम के कारण भाग दौड़ से थकावट और नींद ना पूरी होने की समस्या हो सकती है |

इस राशि के ह्रदय रोगी अपना विशेष ध्यान दें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों के लिए अच्छा समय है अच्छे से पढाई करें तो टॉप भी कर सकते हैं |

आपके पढाई करने के तरीके से शिक्षक भी हैरान हो सकते हैं |

नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलने के योग हैं |

इंसेंटिव या इन्क्रीमेंट मिलने से अचानक धन प्राप्त होगा |

प्रोजेक्ट अथवा टारगेट पूरा करने से मान सम्मान बढेगा, बॉस से सहयोग मिलेगा |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा लें |

गरीब विकलांगों का सम्मान और उनको भोजन करवाएं |

हनुमान जी के दर्शन और बजरंग बाण का पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.