Grah


Pisces (मीन) 2017

Pisces मीन

मीन राशि 2017 राशिफल

वर्ष के आरम्भ में शनि आपकी राशि से नवम भाव में स्थित है जो इस वर्ष आपकी राशि से दशम भाव में आएगा |

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि के छठे भाव और केतु बारहवें भाव में हैं, जो अगस्त में क्रमशः पंचम और एकादश में जायेंगे |

जबकि वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में और सितम्बर के बाद से आपकी राशि के अष्टम में विराजमान हो जायेंगे |

इस वर्ष सोच-समझ कर क़दम बढ़ाना उचित रहेगा। अपनी क्षमता से बढ़कर कोई भी निर्णय न लें | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ....-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मीन"]

मीन राशि का प्रतीक चिन्ह दो मछलियाँ हैं जिनका मुँह दूसरे की पूँछ की ओर है | मीन राशि वाले जातक प्रायः विनम्र स्वाभाव के, प्रसन्न-मुख परन्तु अत्यंत रसिक स्वाभाव के होते हैं | बृहस्पति का प्रभाव होने के कारण देव और गुरुओं का आदर करने वाले | इनकी वाक्-शक्ति अच्छी होती है, आप चाहे जो भी काम करें कला पक्ष खुल के सामने आता है | नया करने के फ़िराक में कभी कभी मादक पदार्थों का सेवन के लती भी हो सकते हैं | आप सदा असमंजस की स्थिति में रहते हैँ | जल तत्व होने के कारण आप बहुत ही जल्दी बदल जाते हैं, इस कारण आप कई बार दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह भी नहीं सोचते कि इसका परिणाम क्या होगा |  बृहस्पति के प्रभाव के कारण आप धीर-गंभीर व समझदार होते हैं लेकिन अशुभ प्रभाव होने पर आपके गुणों में कमी भी आ सकती है | प्रेम संबंधों को लेकर आप बहुत ही रूमानी रहते हैं और अपने प्रेमी को प्यार व दुलार देने वाले होते हैं | आप समझदार, बुद्धिमान, ज्ञानयुक्त तथा संगीतप्रेमी होते हैं |  आपको अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है | आलस आपका अवगुण है, सोने की आदत के कारण कई बार काम छोड़ देते हैं | किसी पर भी जल्दी विश्वास कर आप ठगे जाते हैं |

मीन राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

मीन राशि को गुरु की राशि माना गया है और गुरु बुद्धि, विवेक तथा ज्ञान के कारक ग्रह हैं | इसलिए जितने भी कार्य सलाहकारिता अथवा अध्यापन से संबंधित है वह सभी बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए आप एक अच्छे सलाहकार अथवा अध्यापक भी हो सकते हैं | आप लेखन, संपादन तथा धर्म प्रचारक भी हो सकते हैं | आप फिल्म, मनोरंजन अथवा जासूसी के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं | आप चिकित्सक के रुप में भी अपना व्यवसाय चुन सकते हैं |

शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 3 शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

आपके व्यापार के लिए यह वर्ष ठीक ठाक फल देने वाला होगा | कुछ नया करने के सोच रहे हैं तो अपनी पूंजी लगाने से पहले ठीक तरह से सोच लें |

वर्ष की शुरुआत धीमी रहेगी जो धीरे धीरे तेजी पकड़ लेगी |

धन फंसने का योग है अतः किसी अनजाने को उधार देने से बचें |

धन आयेगा परन्तु मेहनत के बाद, छोटे निवेश को करें |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, घर को समय दे पाएंगे |

जीवनसाथी से प्रेम से पेश आयें, वाणी पर नियंत्रण रखें |

परिवार सहित तीर्थयात्रा अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं |

पुराने प्रेमी का जीवन में प्रवेश हो सकता है |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

आपके लिए यह वर्ष स्वास्थ के हिसाब से ठीक रहने वाला है |

जो शुगर, BP, माइग्रेन इत्यादि के मरीज है वो अपना ध्यान रखें समय से दवा इत्यादि लें और समय समय पर चिकित्सीय सलाह ले लें |

मई-सितम्बर के बीच बाहर खाने वाले विशेष ध्यान दें अन्यथा फ़ूड-पाइजन हो सकता है |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा है, फोकस बढेगा |

वर्ष के मध्य में नौकरी सम्बन्धी परीक्षा में सफलता मिलेगी |

नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव भरा है यह वर्ष, बॉस से अनबन आपको परेशान करेगी |

नौकरी जाने जैसा प्रेशर फील करेंगे |

नौकरी यदि छोड़नी पड़े तो पहले दूसरी नौकरी देख कर ही पहली छोड़ें |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

देवगुरु बृहस्पति के उपाय करें |

राहू-केतु की शांति करवाएं |

राम-रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ कल्याणकारी रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click


Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.