Savan (सावन) 2017
- 27 June 2017
[quote] राशिफल 2018" राशिफल ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, ज्योतिष में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है और गोचर अर्थात ग्रहों की वर्तमान चाल व्यक्ति पर जबरदस्त असर डालती है इसमें कोई संदेह नहीं है | अगर आपको अपने आने वाले वर्ष के लिए एक अच्छा राशिफल मिल जाये तो नए वर्ष की प्लानिंग में बहुत मदद मिलती है, एक बार फिर से पूरी मेहनत और लगन से आपलोगों के लिए राशिफल 2018 दे रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि हर बार की तरह इस बार भी आप सभी इसको पसंद करेंगे " [/quote]
इस वर्ष के बड़े बदलाव
वर्ष 2018 के प्रारंभ के समय शनि धनु राशि में रहेंगे, जो की वर्ष भर धनु राशि में ही रहेंगे इनके धनु राशि में होने से 2018 में निम्नलिखित राशियाँ साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में रहेंगी
वर्ष 2018 में निम्नलिखित राशियाँ शनि के प्रभाव में रहेंगी
मकर राशि - साढ़ेसाती का प्रारम्भ
धनु राशि - साढ़ेसाती की द्वितीय ढईया में
वृश्चिक राशि - साढ़ेसाती की अंतिम भाग में
वृष राशि और कन्या राशि ढैय्या के प्रभाव में रहेगी
वर्ष के आरम्भ से अंत तक राहु कर्क राशि में और केतु मकर में रहेंगे |
वर्ष 2018 के प्रारंभ के समय देवगुरु बृहस्पति शुक्र की तुला राशि में हैं जो अक्टूबर 11, 2018 (गुरुवार) को 20:39 बजे वो मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे |
आइये देखें - क्या बता रहे हैं सितारे आपके आने वाले वर्ष के लिए
कर्क-2018 सिंह-2018 कन्या-2018
तुला-2018 वृश्चिक-2018 धनु-2018