Grah


Taurus (वृष) 2018

Slide2

वृष राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष मिला जुला फल देगा | आपको अपार मेहनत और सधी हुई प्लानिंग के साथ कार्य करने पर अपार सफलता प्राप्त होगी | वाणी या किसी गलतफमी के कारण किसी करीबी से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं | घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं | अचानक ही आपका ह्रदय आध्यात्मिक होता प्रतीत होगा, धर्म-ज्योतिष-तंत्र-योग में आपकी रूचि बढ़ेगी | किसी गुरु का साथ भी मिल सकता है | नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="वृष"]

वृषभ राशि का प्रतीक चिन्ह बैल है, इसलिए आपके भीतर बैल के समान गुण भी मौजूद हैं, आप जिद्दी स्वभाव के व्यक्ति होंगे और आपको स्थिर रहना पसंद होगा | आप आसानी से अपनी जगह से हिलना पसंद नहीं करते हैं | यदि आपको अचानक से और अनायास कोई फैसला या किसी बदलाव के लिए कहा जाए तब आपका मूड खराब हो जाता है क्योंकि बिना विचार, मनन किए शीघ्रता से आप कोई काम करना पसंद नहीं करते हैं | आप संयमी धैर्यवान व्यक्ति हैं इसलिए धैर्य आपका विशिष्ट गुण होता है, आपको लोगों पर अधिकार जमाना बखूबी आता है | शुक्र का प्रभाव होने के कारण दिल से सौम्य, विद्वान व गुरुओं का आदर करने में सिद्धहस्त होते हैं | मित्रता और शत्रुता दोनों को निभाना इनको बखूभी आता है | आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बहुत अच्छी तरह से करते हैं, घर के सभी कर्तव्यों का पालन करना अपना धर्म समझते हैं और परिवार की सुख समृद्धि के लिए जितना आपके वश में होता है उससे बढ़कर करते हैं |  आप एक मजबूत विचारधारा रखते हैं और  खासियत यह भी है कि आप जो काम आरंभ करते हैं उसे तब तक करते रहते हैं जब तक कि आप किसी परिणाम पर नहीं पहुंच जाते हैं | आप अपनी विचारधारा के लोगों के साथ ही तालमेल बिठा पाते हैं, अन्य व्यक्तियों से आपको तालमेल जमाने में दिक्कत होती है इसलिए अपने समान बुद्धि के लोगों से मिलना आपको ज्यादा आरामदायक लगता है | ऐसे तो आप निर्णय लेने में समय लेते हैं परन्तु कई बार क्रोध में निर्णय लेने में जल्दबाजी कर देते हैं और यह क्रोध हल्का फुल्का नहीं होता है, भले आप लोगों की नजर में शांत हो जाएँ पर जब तक बदला नहीं ले लेते  क्रोध शांत नहीं होता है |

वृषभ राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र ग्रह की गिनती सौम्य ग्रहों में होती है |  शुक्र ग्रह के प्रभाव से कला पक्ष प्रभावी रहता है | गीत,  संगीत, फिल्म, टी.वी. इत्यादि से जुड़े हुए कार्य | शुक्र भोग का कारक है इसलिए सभी भोगवादी वस्तुएं इस ग्रह के अन्तर्गत आती हैं, इसलिए आप  उच्च स्तर की भोग की वस्तुओं से जुड़ा व्यवसाय कर सकते हैं | वाहन, पर्यटन संबंधी,फैशन, डिजायनर कपड, ग्राफिक्स व वेब डिजायनिंग, होटल, फोटोग्राफी, कवि  या न्यूज़ एंकर भी हो सकते हैं |

शुभ रंग : श्वेत शुभ अंक : 6 शुभ रत्न : हीरा, ओपल

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

धन तो आयेगा परन्तु खर्च की अधिकता रहेगी | व्यापार करने वालों को भी मेहनत अधिक करनी होगी, मेहनत से लाभ बढेगा | बॉस, सीनियर या पार्टनर से सम्बन्ध अच्छे होंगे | इस वर्ष पारिवारिक संपत्ति मिलने का योग बन रहा है |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवनसाथी के साथ मधुर संबध बनाने के लिए एक रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं | अपनी लव-लाइफ को सीक्रेट बना रहने दें, बढ़ा-चढ़ा के बताने में नुकसान आपका ही होगा | पारिवारिक अनबन हो सकती है क्रोध से बचें | क्रोध और वाणी पर नियंत्रण से संबंधों को बिगड़ने से बचा सकते हैं |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

आपको सिरदर्द, ब्लड-प्रेशर और हृदय संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं, इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें। जो लोग पहले से ही बीमार है वो विशेष ध्यान रखें |

रात में नींद की कमी और बदहजमी, पेट की गैस परेशान करेगी |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पढ़ाई में जी-जान से जुट जाएँ। ध्यान केन्द्रित हुआ तो आपके लिए यह वर्ष उपलब्धियां ले कर आयेगा | सम्मान प्राप्ति का योग है नौकरी पेशा का पद-प्रतिष्ठा-धन तीनों बढेगा |

धन तो मिलेगा पर काम का प्रेसर बढेगा और तनाव भी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2018

यदि आपकी कुंडली में अनुकूल दशा चल रही है तो यह वर्ष ठीकठाक रहेगा अन्यथा किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखा कर उपाय करें |

माता दुर्गा

बजरंग बाण का नियमित पाठ शुभ रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.