Grah


Singh - Leo

singh U 

जब जातक की जन्म कुंडली में चंद्रमा सिंह राशि में होता है तो उस जातक की राशि सिंह होती है

सिंह ज्योतिष में पांचवीं राशि है इसको अंग्रेजी में Leo  कहते हैं, आइये जाने सिंह (Leo ) राशि वाले कैसे होते हैं

सिंह                                         पांचवी राशि मघा  -  I, II, III, IV                    मा, मी, मू, में पूर्वा-फाल्गुनी  - I, II, III, IV      मो, टा, टी, टू उत्तरा-फाल्गुनी  - I,                  टे राशि स्वामी                            सूर्य (Sun ) स्वभाव                                    उग्र दिशा                                        पूरब वर्ण                                           क्षत्रिय लिंग                                         पुरुष गुण                                          सतो तत्त्व                                         अग्नि योनि                                         पशु प्रभुत्व                                       ह्रदय रंग                                             लाल (गुलाबी) रत्न                                            माणिक (Ruby )  

सिंह राशि के प्रभाव स्वरूप आपका स्वभाव उग्र हो सकता है और आप मनमर्जी के कार्यों को करने वाले होते हैं, आपकी ऊर्जा अद्वितीय है | आपकी शालीनता और रौब सभी को आकर्षित करने वाला होता है, आप जहाँ भी जाते हैं अपना अमिट प्रभाव छोड़ते हैं |  

सूर्य का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी और तेजवान होती है | आप बुद्धिमान, शासन करने वाले, लोगों पर प्रभुत्व जमाना आपके लिए आसान होता है | आप एक उदार और सहायक व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं, आप एक वफादार व्यक्ति बनते हैं जो आत्मिक रूप से दूसरों के साथ जुड़ सकता है | आप अपने मित्रों कि सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. आप अपनी जरूरतों को दरकिनार करते हुए दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | आप एक ऎसे साथी की चाह रखते हैं जो आपको स्वछंद रहने दे और आपकी प्रगति में सहायक बन सके. आप साहसी, बली और आत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं तथा अपनी क्षमताओं से परे जाकर अपने काम को आगे तक ले जाने की कोशिश करते हैं | आप मिलनसार होते है

कई बार आप सूर्य के प्रभाव के कारण स्वतंत्र व स्वच्छंद रहने लगते हैं और इसलिए आप कुछ जिद्दी, घमंडी तथा अहंकारी हो जाते हैं | आपके भीतर लचीलेपन का अभाव पाया जाता है |

सिंह राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

सिंह राशि वालों के लिए उपयुक्त व्यवसाय सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, वकील, प्रोफेसर, इंजीनियर, व्यापार और संस्था के प्रमुख के रूप में और दवाओं से संबंधित हो सकता है | आप दार्शनिक व्यक्ति होते हैं, साहित्य और ललित कला के प्रति विशेष रूचि रखते हैं. आपको कलाकृतियों के संग्रह का शौक रहता है | सिंह राशि के व्यक्ति क्रिकेट खेलना पसन्द करते हैं,  आप बहस अच्छी और तर्कों से भरी हुई करते हैं  अत: आप वकील बनने की योग्यता रखते है, आपमें न्याय करने की क्षमता होती है. इसलिये न्यायधीश भी बन सकते है, आप नियुक्ति अधिकारी बन सकते हैं, राजदूत व राजकीय सेवायें, डायरेक्टर, चेयरमैन, मंत्री जैसे उच्च पदों में नियुक्त हो सकते हैं. प्रशासनिक सेवाओं, दवा विक्रेता, डाक्टर, शेयर मार्केट, वन्य अधिकारी, भ्रमणशील कार्य, सोने की खाने, रेस कोर्स, स्टेडियम आदि के रखरखाव से जुड़ सकते हैं | आपमें नेतृत्व व संगठन के स्वाभाविक गुण होते हैं अत: आप संगठन के बड़े-बड़े कार्य, शालीनता व गरिमापूर्ण ढ़ग से करने में सक्षम होते हैं |

 

शुभ रंग : लाल (उगते सूर्य के सामान) शुभ अंक : 1 शुभ रत्न : माणिक

राशिफल 2015

आइये देखें - क्या बता रहे हैं सितारे आपके आने वाले वर्ष के लिए

       

 मेष 2015          वृष-2015         मिथुन-2015

   

कर्क-2015              सिंह-2015           कन्या-2015

      

तुला-2015            वृश्चिक-2015        धनु-2015      

   

मकर-2015              कुम्भ-2015           मीन-2015

 


Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.