Grah


Navratri 2016

11800485_1649246321964706_6228772677711024333_n

इस बार नवरात्र 1-अक्टूबर-2016 दिन शनिवार से प्रारम्भ हो रहा है | इस बार नवरात्री 10 दिनों की है, प्रतिपदा 1 और 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी |

इस संदर्भ में शास्त्रों में कहा गया है कि
'शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे।
गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकी‌र्त्तिता'
इसका अर्थ है सोमवार व रविवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।
शनिवार तथा मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है।
गुरुवार अथवा शुक्रवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं।
बुधवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता नाव पर सवार होकर आती हैं।
इसी तरह यह भी माना जाता है कि माता जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं उसके अनुसार वर्ष में होने वाली घटनाओं का भी आकलन किया जाता है।
इस वर्ष कलश स्थापना 1अक्टूबर यानी शनिवार के दिन है। इसलिए इस वर्ष माता घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है।
घोड़े पर माता का आगमन शासन और सत्ता के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है।

हिन्दू शास्त्रों में नवरात्रों का बहुत ही विस्तृत विवरण है, इस पुण्य काल के प्रभाव का वर्णन करना असंभव है | बस इतना समझ लीजिये की पुण्य कार्य के लिए यह अद्भुत समय है | अपने अन्दर की शक्तियों को जागृत करने के लिए माता की नवरात्री से अच्छा कोई समय नहीं हो सकता है |

नवरात्री में नौ दिन का व्रत करना चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार का नमक का सेवन नहीं करना चाहिए | प्रत्येक दिन माता के अलग अलग स्वरुप का ध्यान, पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए | दुर्गा सप्तशती पाठ

1-अक्टूबर-2016-प्रतिपदा-नवरात्र प्रारम्भ, कलश स्थापना - माँ शैलपुत्री पूजन

2-अक्टूबर-2016-प्रतिपदा - माँ शैलपुत्री पूजन

3-अक्टूबर-2016-द्वितीया- माँ ब्रह्मचारिणी पूजन

4-अक्टूबर-2016-तृतीया - माँ चंद्रघंटा पूजन

5-अक्टूबर-2016-चतुर्थी - माँ कुष्मांडा पूजन

6-अक्टूबर-2016-पंचमी - माँ स्कंदमाता पूजन

7-अक्टूबर-2016-षष्ठी - माँ कात्यायनी पूजन

8-अक्टूबर-2016-सप्तमी - माँ कालरात्रि पूजन

9-अक्टूबर-2016-अष्टमी - माँ महागौरी पूजन

10-अक्टूबर-2016-नवमी -माँ सिद्धिदात्री पूजन

11-अक्टूबर-2016-दशमी  - विजयादशमी ( दशहरा )

दुर्गा सप्तशती पाठ विधि

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.