Grah


Rashifal November 2017

amit5 

राशिफल नवम्बर 2017

 

मेष 

[च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ]

पुरानी परेशानियों और स्वास्थ्य दिक्कतों से इस मास आपको छुटकारा मिलेगा, आप नए प्रोजेक्ट्स पर अपनी सकारात्मक योजना बना कर कार्य शुरू कर सकते हैं |  आपमें उमंग, उत्साह और स्फूर्ति की मात्रा अच्छी रहेगी। दूर स्थान पर स्वजनों के साथ समय बिताने का प्रसंग बनेगा जो आपके मन के उल्लास को बढ़ाएगा | प्रेम संबंध बहुत ही शानदार रहेंगे। घर में नया फर्नीचर आ सकता है। वाहन की खरीददारी का योग बन रहा है, लेकिन फिर भी निवेदन है कि फिजूलखर्ची से बचें। भाई-बहनों व मित्रों की तरफ से सहयोग आपको मिलता रहेगा।

उपाय –स्कूल के बच्चो को टॉफी बांटें |


वृष

[ ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ]

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। बिज़नेस के क्षेत्र में आश्चर्यजनक प्रगति आप कर सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। बिज़नेस के क्षेत्र में आश्चर्यजनक प्रगति आप कर सकते हैं। आप शारीरिक फिटनेस के लिए व्यायाम, योग, ध्यान को ज्यादा महत्व देंगे। कामकाज के दौरान वाहन चलाने में जल्दबाजी करने से आपको परहेज करना होगा। उच्च रक्तचाप के शिकार लोगों को अपना ख़ास ख़याल रखने की जरुरत होगी। इस दौरान आपकी प्रॉपर्टी जिसको आप बेचने के लिए लालायित थे, बिक सकती है।

उपाय – शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दिया जलाएं |


मिथुन

[ क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ]

आपको उच्च पद व प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। प्रेम जीवन के मामले में नए मित्र बनाने के योग बने हुए हैं।  माता का भरपूर सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा। मगर पिता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखनी होगी। धन-पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति का उत्तम संयोग बना हुआ है |

उपाय- शिव जी को गौ-दुग्ध चढ़ाये|


कर्क

[हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ]

राहु का प्रथम भाव से गोचर अचानक पैतृक सम्पति से जुड़ा कोई विवाद खड़ा कर सकता है। अचानक चोट लगने की सम्भावनाएं भी बन रही हैं, अतः सावधान रहें | जल्दबाजी में किये गए निवेश के फैसले आगे चलकर नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। पेट के निचले हिस्से में दर्द व संक्रमण होने की सम्भावना रहेगी इसलिए बाहर खाने से परहेज करें | वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण आपको रखने की जरुरत होगी वरना बे-वजह विवाद खड़े होने की सम्भावना रहेगी।

उपाय – मछलियों को चारा खिलायें |


सिंह

[म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ]

लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। राहु की द्वादश भाव में गोचरीय स्थिति के कारण दाम्पत्य जीवन संघर्षमय रह सकता है। आपमें गूढ़ विद्या व जीवन के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा पैदा हो सकती है। आप किसी आध्यात्मिक गुरु की शरण में जा सकते हैं। कर्म क्षेत्र में अत्याधिक श्रम करेंगे जिसका परिणाम आने वाले समय में बेहतरीन आयेगा | पुराने सम्बन्ध अत्यंत प्रगाढ़ सम्बन्ध में परिवर्तित होंगे |

उपाय- गुरु द्वारा दिए मंत्र का जाप करें |


कन्या

[ पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ]

कार्यक्षेत्र में आप जमकर परिश्रम करेंगे। नौकरी के चलते विदेश जाने की सम्भावना भी रहेगी। निवास स्थान में परिवर्तन संभव है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने के कार्यक्रम बनने की सम्भावना रहेगी। प्रेम विषयों के लिए आप कुछ अधिक ख़र्च कर सकते हैं। आपके बीच उपहारों का लेन-देन संभव है। स्वास्थ्य में वृद्धि होगी, कसरत करने में मन लगेगा |

उपाय – शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दिया जलाएं |


तुला

[ र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ]

काम-धंधे को लेकर आप लंबी यात्राएं कर सकते हैं। जॉब में आपको कम मेहनत से ज्यादा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा भी आप पर जमकर बरसेगी। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़ा काम करने वालों को आकस्मिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। महीने के पहले भाग में विपरीत लिंग के जातक आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन के लिहाज से समय आपके अनुकूल है |

उपाय – गुरु बनाएं और गुरु मन्त्र का जाप करें |


वृश्चिक

[ न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ]

यदि आप एक सर्विस क्लास से हैं तो संभव है कि आपका ट्रांसफ़र आपकी मनचाही जगह में हो जाए। स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह महीना अच्छा रहने वाला है, लेकिन ध्यान रहे, आप किसी छोटी चीज़ को लेकर भी ग़ुस्से में आ सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद संभव है अतः किसी बात को बतंगड़ बनाने से बचें | धन को धार्मिक कार्यों में खर्च करें |

उपाय – शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दिया जलाएं |


धनु

[ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ]

शनि आपकी रशि में ही हैं, इसलिए बिज़नेस में बड़ा निवेश सोच-समझकर करना आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक स्तर पर यह अवधि आपके लिए आनंददायक रहेगी। मनोरंजन व मौज़मस्ती के साधनों पर आप धन ख़र्च कर सकते हैं। लेकिन बे-फ़िजूल पैसे की बर्बादी करने से भी बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें |

उपाय – शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दिया जलाएं |


मकर

[भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ]

किसी भी नए व्यापार में धन लगाने से पहले पूर्णतः सोच-विचार कर लें। केतु आपकी आध्यात्मिकता को बढ़ा सकता है | इस माह आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन निराशापूर्ण हो सकता है। सातवें भाव में बैठा राहु जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता लायेगा | उनके स्वभाव में क्रोध की वृद्धि हो सकती है इसलिए आपसी रिश्तों में संयम से काम लेना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय – शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दिया जलाएं |


कुम्भ

[ गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ]

आपकी सेहत काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। काम-धंधे को बढ़ाने के लिए आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं।   आपकी धार्मिक वृति में में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पैसा कमाने के लिए यह अवधि आपके लिए श्रेष्ठ रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप कड़े प्रयास करेंगे।  रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्तम रहने से रोग आप पर हावी नहीं हो पाएंगे।

उपाय – गुरु बनाएं और गुरु मन्त्र का जाप करें |


मीन

[ दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ]

गुरु के अष्टम भाव में बैठने के कारण आपकी आध्यात्मिकता में बढ़ावा होगा। सोचने समझने की क्षमता उत्तम रहेगी। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। गूढ़ विज्ञान व आध्यात्मिक ग्रंथों को पढ़ने के लिए आप प्रेरित हो सकते हैं।  धन कमाने के लिए किए गए आपके हर प्रयास रंग लाएंगे। इस माह अपनी सेहत के मामले में बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।  जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध व चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

उपाय – शनिवार को हुनमान जी का दर्शन करें |


अमित बहोरे – ज्योतिषाचार्य, फर्स्ट फ्लोर 18-19, विनायक त्रिवेणी टावर, पी.डी.टंडन मार्ग, सिविल लाइन्स, इलाहाबाद-211001 मो. 9198413333

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.