Grah


Virgo (कन्या) 2018

Slide6

कन्या राशि 2018 राशिफल

राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है |

आप जीवन में कई नए, अच्छे और सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे |

आप जैसे प्लानिंग करेंगे वो प्लानिंग उसी तरह से फलित होगी |

कई सारी उपलब्धियां मिलेंगी, सम्मान की प्राप्ति होगी, हाँ परन्तु आपकी व्यस्तता कई गुना बढ़ जाएगी जिस से घर परिवार और स्वास्थ तीनों पर अच्छा असर होता नहीं दिख रहा है |

नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे

[Htab] [tab title="कन्या"]

कन्या राशि का प्रतीक चिन्ह एक युवती है जो सुख समृद्धि का प्रतीक है | इस राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह है | इसलिए इस राशि के व्यक्ति सौम्य, गुणी, वाकपटु, चतुर, चालाक व हर काम करने में निपुण होते हैं | हर बात में तर्क करने की आदत होती है लेकिन बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से | कन्या राशि भूमि तत्व होती है,  जिसके कारण आप सभी काम धरातल पर रहकर करते हैं | कन्या राशि वाले प्रायः देखने में सुन्दर और नजाकत वाले होते है | बुध का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी होती है | आप बुद्धिमानबड़ी मित्रमंडली वाले, विख्यात और बात के मर्म को समझने वाले होते हैं | आप पूर्ण आस्तिक और धर्म-कर्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले होते हैं |

आप सदैव ऊर्जावान बने रहते हैं और स्वयं को किसी से कभी कम नहीं समझते हैं,  लेकिन आप सदा ही दूसरों की सहायता करने को भी तत्पर रहते हैं | आप सामाजिक प्राणी होते हैं और समाज के दायरे में रहकर आगे बढ़ते हैं. छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लेकर आगे बढ़ते हैं और उस पर भी चिन्तन मनन करते हैं. आपके संबंध कम लोगो से बनते हैं लेकिन जिनसे भी बनते हैं मजबूत ही बनते हैं | कन्या राशि का होने से आप एक सच्चे मित्र साबित होते हैं जो सदा अपने दोस्तों की सहायता के लिए तत्पर रहता है. परिवार के प्रति भी आप समर्पित रहते हैं और सभी सदस्यों को बहुत प्यार करते हैं | घर के बुजुर्गों की तो आप बहुत सेवा करते हैं, यदि वह बीमार भी पड़ जाते हैं तब सबसे अधिक सेवा भावना आप में ही होती है |  आप खाने के भी बहुत शौकीन होते हैं और भांति-भांति के व्यंजन आपको बहुत पसंद होते हैं | आपके भीतर दया का भाव होता है, व्यवहारिक वफादार भी होते हैं | किसी भी बात का विश्लेषण व मूल्याँकन करने के बाद ही नतीजे पर पहुंचते हैं |  जानवरो व पशुओ से प्यार होता है, किताबे पढ़ने के शौकीन होते हैं और प्राकृतिक नजारों से प्रेम होता है | आप कुछ संकोची तथा शर्मीले स्वभाव के होते हैं |

कन्या राशि के लिए उपयुक्त व्यवसाय

आप अच्छे लेखक हो सकते हैं, इसके अलावा आप कूतनीतिज्ञ, संचार व गणित व आंकड़ो से जुड़े कामो में रुचि रख सकते हैं | आप ज्योतिष विज्ञान को भी अपने व्यवसाय का क्षेत्र चुन सकते हैं |  अकाउंटस, क्लर्क, संपादक आदि भी हो सकते हैं. मनोवैज्ञानिक, वायुयान चालक अथवा चिकित्सक भी हो सकते हैं | व्यापार आदि में भी रुचि रह सकती है | आप एक अच्छे विश्लेषक भी बन सकते हैं |

 शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5 शुभ रत्न : पन्ना

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2018

नए कारोबार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और इसमें आपको शानदार फ़ायदे भी होंगे।

जीतनी अधिक मेहनत उतना ही लाभ इस वर्ष की यह विशेषता होगी |

अनेक प्रकार के लाभ आएंगे, हिसाब की लिखत पढ़त पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा |

व्यस्तता बढ़ेगी, पर आप इस व्यस्तता का आनंद लेंगे |

 

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2018

जीवनसाथी के साथ कई मौके पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा |

व्यर्थ विवाद से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें |

लव-अफेयर वाले लोग सावधान रहे अन्यथा सम्बन्ध बिखर सकता है |

[/tab]

[tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2018

सीजनल बिमारियों से बच कर रहें, अन्यथा यह लम्बी खिंच सकती है |

स्वास्थ पर बहुत ध्यान दें |

BP या शुगर के मरीज अपना विशेष ध्यान दें |

नींद पूरी लें, योग और प्राणायाम करें |

जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं वो अपना ध्यान और भी रखें |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2018

छात्रों में एकाग्रता की कमी भी रहेगी।

अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें |

मन के भटकाव पर नियंत्रण करें, मित्र मंडल अगर गलत है तो उनसें बचें |

नयी नौकरी की तलाश वाले लोगों को अथक प्रयास के बाद नौकरी मिलेगी और खूब काम करना होगा |

[/tab]

[tab title="उपाय"]

उपाय 2018

शनिवार को काली वस्तु दान करें |

देवी आराधना यथाशक्ति करें |

बजरंग बाण का नियमित पाठ करें |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.