Navratri 'षष्ठम दिवस'
- 19 September 2014
ब्राहमण भोज करवाते समय विशेष ध्यान देने योग्य बातें
1.) भोजन शुद्धता से बना हुआ होना चाहिए |
2.) भोजन में राजमा, मसूर, अरहर, गाजर, गोल लौकी, बैगन, सलजम, हिंग, प्याज, लहसुन, काला जीरा, सिंघाड़ा, जामुन, महुआ, चने का प्रयोग नहीं करना चाहिए |
3.) भोजन अच्छे मन से बनाना और खिलाना चाहिए |
4.) घर के सभी सदस्यों को ब्राहमण को कुछ ना कुछ अवश्य खिलाना चाहिए |
5.) भोजन कैसा बना है यह ब्राहमण से कभी नहीं पूछना चाहिए ।
6.) ब्राह्मण को भी भोजन की प्रशंसा नहीं करनी चाहिए।
7.) सीधा पूरे परिवार के हिसाब से दें।
8.) ब्राह्मण को दक्षिणा अवश्य दें।
9.) ब्राहमण को विदा करते समय फल देना और पान खिलाना चाहिए |
इस प्रकार आप पितरों को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लेकर अपने कष्ट दूर कर सकते हैं।