Chandra Grahan
- 14 June 2011
[caption id="attachment_1197" align="aligncenter" width="268"]
शास्त्रानुसार सभी हिन्दूजन को निम्न प्रकार आचरण करना चाहिए - १. सदैव सच बोलें। २. ईश्वर पर विश्वास रखें। ३. मॉस मदिरा का सेवन न करें। ४. तिलक लगाना चाहिए। ५. मुफ्त मे कभी कुछ न लें। ६. घर में थोड़ी सी जगह कच्ची जरुर छोड़े | ७. निःसंतान की संपत्ति कदापि नहीं लें। ८. स्त्रियों का सम्मान करें | ९. पूजा घर में दो शिवलिंग, तीन गणेश, दो शंख, दो सूर्य प्रतिमा, तीन देवी प्रतिमा, दो गोमती चक्र नहीं होने चाहिए। १०. माता की एक बार, गणेशजी की तीन बार, विष्णुजी की चार बार, सूर्य की सात बार तथा शिवजी की आधी परिक्रमा करनी चाहिए। ११. पूजा-पाठ- करते समय आसन पर बैठें। १२. कुशा, कम्बल, लकड़ी आदि के आसन पर बैठकर ध्यान करना चाहिए, इससे आध्यात्मिक ऊर्जा शरीर से बाहर नहीं जाती। १३. पाठ-पूजा करते समय साधक का हाथ जमीन पर नहीं लगना चाहिए। १४.बहन-बेटियों को मीठी चीजें उपहार स्वरूप भेंट करें। १५. सोने के समय सिर सदा पूर्व अथवा दक्षिण की तरफ रखना चाहिए। १६. रोजाना पूजन अवश्य करें | १७. साप्ताहिक अथवा मासिक हवन अवश्य करें | १८. वर्ष में कम से कम एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग अवश्य लें | १९. सप्ताह में एक बार पूरे परिवार के साथ एक मंदिर अवश्य जाएँ | २०. सोने से पहले ईश्वर का धन्यवाद कर के सोयें |