भाद्रपद (Bhadrpad)
- 16 January 2015
बृहस्पति के गोचर के बाद से ही जो सम्बन्ध चल रहा है उसमें और मजबूती आएगी |
सगाई अथवा विवाह भी तय हो सकता है |
राहु-केतु के कारण अनावश्यक विवाद भी संभव है पर वो क्षणिक ही रहेगा |परन्तु ध्यान देने योग्य बात यह है कि आप एक अच्छे सम्बन्ध में है जून २०१५ के बाद बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद आप किसी प्रलोभन अथवा व्यस्तता के चलते अपने प्रेम सम्बन्ध को ना त्यागें और ना ही कोई बड़ा विवाद करें |
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है जिस से घर का माहौल अच्छा हो जायेगा | वर्ष के दुसरे भाग में घर में किसी की सेहत को ले कर आप पर तनाव बढेगा |
जीवनसाथी से संबंधों को ना बिगड़ने दें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य भी आपका तनाव बढ़ा सकता है |
कैसे होते हैं मीन (Pisces) राशि वाले जातक ?