सवाँरे जीवन को ...
- 27 July 2013
कर्जों से परेशान आज का इंसान
आज कल की दुनिया को कर्ज की दुनिया कहा जाए तो कोई बुराई नहीं है !
क्योंकि पढाई से लेकर घर तक ........
कार से ले कर A .C . तक ............ सभी लोन पर यानि कर्जा पर मिल जाता है !
कुंडली के छठे, आठवें और बारहवें घर से कर्ज का विचार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं।
-अगर कुंडली में मंगल कमजोर हो यानि कम अंश का हो तो ऋण लेने की स्थिति बनती है।
- अगर मंगल कुंडली में शनि, सूर्य या बुध आदि पापग्रहों के साथ हो तो व्यक्ति को जीवन में एक बार ऋण तो लेना ही पड़ता है।
- उपर बताएं पाप ग्रह अगर मंगल को देख रहे हों तो भी कर्जा होता है।
- कुंडली में खराब फल देने वाले घरों (छठे, आठवें या बारहवें) घर में कर्क राशि के साथ हो तो व्यक्ति का कर्ज लंबे समय तक बना रहता है।
कर्ज से बचने के उपाय:
- 7 रविवार तक 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराएं।
- हर मंगलवार लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
- शनिवार को ऋणमुक्तेश्वर महादेव का पूजन करें।
- मंगल की भातपूजा, दान, होम और जप करें।
- मंगल एवं बुधवार को कर्ज का लेन-देन न करें।
- लाल, सफेद वस्त्रों का अधिकतम प्रयोग करें।
- श्रीगणेश को प्रतिदिन दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।
- श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति बुधवार करें।
- शिवलिंग पर प्रतिदिन कच्चा दूध चढ़ाएं।